होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, इस बार शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में किस चैनल का रहा बोलबाला, कौन बना नंबर-1

जानें, इस बार शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में किस चैनल का रहा बोलबाला, कौन बना नंबर-1

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। बार्क (BARC) की छठे हफ्ते (04-10 फरवरी) की रेटिंग के अनुसार, शहरी क्षेत्रों (urban market) में वायकॉम 18 (Viacom18) के चैनल ‘कलर्स’ 427 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions)  के साथ इस बार भी नंबर-1 पर बन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

बार्क (BARC) की छठे हफ्ते (04-10 फरवरी) की रेटिंग के अनुसार, शहरी क्षेत्रों (urban market) में वायकॉम 18 (Viacom18) के चैनल ‘कलर्स’ 427 मिलियन इंप्रेशंस (million impressions)  के साथ इस बार भी नंबर-1 पर बना हुआ है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों (rural market) में ‘रिश्‍ते’ भी 328 मिलियन इंप्रेशंस के साथ फिर से अपनी धमक बरकरार रखने में सफल रहा है।

यदि दोनों मार्केट की बात करें तो ‘कलर्स’ 625 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर रहा जबकि ‘स्‍टार प्‍लस’ को 609 मिलियन इंप्रेशंस के साथ दूसरे नंबर पर रहा और तीसरे नंबर पर 437 मिलियन इंप्रेंशंस के साथ ‘रिश्‍ते‘ चैनल का नंबर आया।

 शहरी मार्केट (Urban Market)

शहरी मार्केट में 427 मिलियन इंप्रेशंस के साथ कलर्स ने एक बार फिर अपनी धाक जमाने में कामयाब रहा, लेकिन इस बीच चैनल की रेटिंग घटी है, क्योंकि 5वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 445 मिलियन इंप्रेशंस थी।

स्‍टार प्‍लस भी 427 मिलियन इंप्रेशंस के साथ अपने दूसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि इससे पहले हफ्ते चैनल की रेटिंग 434 मिलियन इंप्रेशंस थी। यानी इस चैनल की भी रेटिंग घटी है।

वहीं 5वें हफ्ते में 263 मिलियन इंप्रेंशंस हासिल करने वाला सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन छठे हफ्ते में 282 मिलियन इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

जबकि इस हफ्ते में सब टीवी 244 मिलियन इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर है। हालांकि इससे पहले हफ्ते में इसने 248 मिलियन इंप्रेशंस हासिल किए थे।

इसके अलावा 240 मिलियन इंप्रेशंस के साथ जी टीवी पांचवें नंबर पर है।

ग्रामीण रेटिंग्‍स (Rural ratings)

यदि ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो रिश्‍ते328 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर फिर आ गया है, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 299 मिलियन इंप्रेशंस थी और तब वह दूसरे नंबर पर था।

वहीं स्टार उत्सव दूसरे पहले से दूसरे नंबर पर फिसल गया है। इस हफ्ते चैनल 298 मिलियन इंप्रेशंस हासिल किए, जबकि इससे पहले हफ्ते में यह संख्‍या 302 मिलियन इंप्रेशंस थी।

वहीं जी अनमोल 286 मिलियन इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर कायम रहा। हालांकि 5वें हफ्ते में यह संख्‍या 284 मिलियन इंप्रेशंस थी।

सोनी पल 260 मिलियन इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर डटा रहा, जबकि 5वें हफ्ते में यह संख्‍या 225 मिलियन इंप्रेशंस थी।

जबकि, 198 मिलियन इंप्रेशंस के साथ कलर्स पांचवे नंबर पर पहुंच गया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

9 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

9 hours ago