होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लखनऊ के पत्रकार का दावा: योगी ने लगाई अपने मंत्री को कड़ी फटकार
लखनऊ के पत्रकार का दावा: योगी ने लगाई अपने मंत्री को कड़ी फटकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो।। लखनऊ से मिल रही खबर के मुताबित सूबे के नए मुख्यमंत्री जितने सख्त अधिकारियों पर है, उतने ही अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर भी। न्यूज पोर्टल न्यूजट्रैक डॉट कॉम के हिंदी वर्जन hindi.newstrack.com पर पत्रकार दुर्गेश उपाध्याय की एक खबर के अनुसार योगी ने हाल ही में अपने एक मंत्री को उनकी ऊंची आवाज को लेकर कड़ी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।। लखनऊ से मिल रही खबर के मुताबित सूबे के नए मुख्यमंत्री जितने सख्त अधिकारियों पर है, उतने ही अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर भी। न्यूज पोर्टल न्यूजट्रैक डॉट कॉम के हिंदी वर्जन hindi.newstrack.com पर पत्रकार दुर्गेश उपाध्याय की एक खबर के अनुसार योगी ने हाल ही में अपने एक मंत्री को उनकी ऊंची आवाज को लेकर कड़ी फटकार लगाई है। आप वो पूरी खबर नीचे पढ़ सकते हैं... … जब CM योगी आदित्यनाथ ने प्रजेंटेशन के दौरान अपने मंत्री को लगाई फटकार ! सत्ता संभालने के साथ ही प्रदेश के नए सीएम योगी आदित्यनाथ ने तेजी से काम की शुरुआत की है। उनकी कार्यशैली की चर्चा भी शुरू हो चुकी है। एक तरफ तो जहां उन्होंने त्वरित फैसले लेने शुरू किए तो वहीं दूसरी तरफ सभी विभागों से प्रजेंटेशन भी मांंगे हैं। अब तक कई विभागों के प्रजेंटेशन को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ देख भी चुके हैं।इसी क्रम में पिछले हफ्ते एक घटनाक्रम हुआ। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, पिछले दिनों हुए राजस्व विभाग के प्रजेंटेशन के दौरान जब प्रमुख सचिव राजस्व अपने विभाग का प्रजेंटेशन दे रहे थे, उसी बीच में मीटिंग में मौजूद प्रदेश सरकार के एक मंत्री महोदय ने जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया औऱ उन अधिकारी महोदय पर दबाव बनाने की कोशिश करने लगे। मीटिंग में मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्री जी को फटकार लगाते हुए मीटिंग की गरिमा का ख्याल रखने और अपनी बात सभ्यता से कहने का आदेश दि सीएम योगी आदित्यनाथ के इस प्रकार के आदेश से अधिकारीगणों में उनके प्रति विश्वास का माहौल और बढ़ा है और उनको लगता है कि सीएम अपने कैबिनेट के किसी भी साथी को किसी अधिकारी पर दबाव बनाने की छूट नहीं देंगे, बल्कि ईमानदारी से अपने काम को अंजाम देने वाले अधिकारियों को उनका समर्थन भी हासिल होगा। इससे अधिकारियों के काम की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है। बता दें, कि सीएम योगी ने अपने सभी मंत्रियों को भी रिजल्ट ओरिएंटेड काम करने की बात कही है। मंत्रियों के परफॉरमेंस पर भी उनकी नजर बराबर रहेगी और उनके काम के आधार पर ही वो उनका प्रमोशन या डिमोशन भी करेंगे। अपने-अपने विभाग का प्रजेंटेशन उचित ढंग से बनवाने और उसमें शामिल बिंदुओं को तय समय में क्रियान्वित कराने की जिम्मेदारी संबंधित मंत्रियों की है। इन दिनों होने वाले हर एक प्रजेंटेशन में पूरी कैबिनेट मौजूद रहती है।
टैग्स