होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया को लेकर बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, पत्रकारों को सुनाई खरी-खोटी...

मीडिया को लेकर बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल, पत्रकारों को सुनाई खरी-खोटी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी और पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह के बीच उस समय तीखी तकरार देखने को मिली, जब एक कार्यक्रम के दौरान मीनाक्षी लेखी ने मीडिया पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, दोनों फरीदाबाद म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी और पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह के बीच उस समय तीखी तकरार देखने को मिली, जब एक कार्यक्रम के दौरान मीनाक्षी लेखी ने मीडिया पर जमकर निशाना साधा।

दरअसल, दोनों फरीदाबाद में मानव रचना यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्हें 'पत्रकारिता और भारतीय लोकतंत्र' विषय पर पत्रकारिता के छात्रों से रूबरू होना था।

ADVT: 'जन की बात' के साथ देखिए, अखिलेश यादव को साईकिल चिन्ह मिलने के बाद समर्थकों की खुशी:

इस मौके पर अपने संबोधन में मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारतीय मीडिया बिकाऊ है, वह रुपयों का पैकेट लेकर खबर लिखती है। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया का काम मैसेंजर के नाते सिर्फ सच दिखाना है। उन्होंने पत्रकारों पर भ्रष्टाचार और अपने खिलाफ अर्नगल खबर छापने के आरोप भी लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक मधु किश्वर ने भी मीडिया की भूमिका पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पत्रकार राजनेताओं से लाभ लेते हैं इसलिए वह तटस्थ न होकर पक्षपाती खबरें दिखाते हैं।

मीडिया पर इस तरह के आरोपों को सुनकर तारिक फतेह भड़क गए। उन्होंने मीनाक्षी लेखी की ओर रुख करते हुए कहा कि वे पेशे से वकील हैं। वकील पैसे मिलने पर कातिल का भी बचाव करते हैं। ऐसा ही वे मीडिया के बारे में सोचती हैं, जो सरासर गलत हैं।’

फतेह ने आगे कहा, ‘भारतीय मीडिया की छवि साफ है और ये दुनिया के टॉप 10 देशों में शुमार की गई है। जहां हमें छात्रों को कुछ सकारात्मक बातें बतानी चाहिए वहीं यहां पूरे पत्रकारिता जगत को भ्रष्ट बताया जा रहा है, जिस पर मुझे गुस्सा आ रहा है।’

वहीं तारिक फतेह के बीच में बोलने पर मीनाक्षी लेखी ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘उन्हें(तारिक फतेह) इतना शिष्टाचार तो दिखाना चाहिए कि कोई बोल रहा हो तो बीच में न बोलें।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

1 hour ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

2 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

2 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

3 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago