होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार पर भड़के राष्ट्रपति, लगाई ये पाबंदी...
पत्रकार पर भड़के राष्ट्रपति, लगाई ये पाबंदी...
मीडिया के साथ तल्खी को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मीडिया के साथ तल्खी को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार एक पत्रकार के साथ नोकझोंक को लेकर फिर चर्चा में हैं। यही नहीं, उन्होंने पत्रकार को बदतमीज तक कह दिया। बाद में व्हाइट हाउस ने पत्रकार का पास रद्द कर उन्हें वहां दाखिल होने से रोक दिया है।
दरअसल, व्हाइट हाउस में एक पत्रकार वार्ता के दौरान यह वाक्या उस समय हुआ जब, सीएनएन संवाददाता जिम एकोस्टा ने राष्ट्रपति ट्रंप से लैटिन अमेरिका की दक्षिणी सीमा की तरफ बढ़ रहे प्रवासियों के कारवां के बारे में एक सवाल पूछा। इसके बाद जब एकोस्टा ने एक और प्रश्न किया तो ट्रंप ने जवाब न देते हुए उन्हें बैठ जाने को कह दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी कर्मचारी ने एकोस्टा से माइक छीनने की कोशिश भी की। वहीं, ट्रंप की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा है कि एकोस्टा की मान्यता को 'एक महिला के साथ गुस्ताख़ी करने के आरोप' में निलंबित किया गया है।
जिम एकोस्टा के ख़िलाफ़ हुई इस कार्रवाई की अमरीकी पत्रकारों ने निंदा की है। व्हाइट हाउस कवर करने वाले संवाददाताओं की समिति ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन के ये फ़ैसला गलत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएनएन ने भी इस मुद्दे पर बयान जारी कर कहा है कि उनके पत्रकार ने ट्रंप से कड़े सवाल पूछे, इससे चिढ़कर व्हाइट हाउस ने मान्यता रद्द की है।
टैग्स पत्रकार डोनाल्ड ट्रंप सीएनएन