होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्वामी के Republic Tv से जुड़ा पत्रकारिता की दुनिया का ये चर्चित नाम
अरनब गोस्वामी के Republic Tv से जुड़ा पत्रकारिता की दुनिया का ये चर्चित नाम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आज के दौर में धारदार पत्रकारिता का पर्याय बन चुके अरनब गोस्वामी का नया वेंचर रिपब्लिक टीवी सुर्खियों में है। कभी वे ट्विटर पर ट्रेडं होता है, तो कभी उसके नाम पर आपत्ति उठती है और फिर नाम बदल जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आज के दौर में धारदार पत्रकारिता का पर्याय बन चुके अरनब गोस्वामी का नया वेंचर रिपब्लिक टीवी सुर्खियों में है। कभी वे ट्विटर पर ट्रेडं होता है, तो कभी उसके नाम पर आपत्ति उठती है और फिर नाम बदल जाता है।
स्वीडन के पूर्व पुलिस प्रमुख स्टेन लिंडस्ट्रोम ने 1987 में चित्रा सुब्रमण्यम को बोफोर्स तोप की खरीदारी संबंधित दस्तावेज दिए थे। वे तब अंग्रेजी दैनिक 'द हिंदू' में कार्यरत थीं।
गोस्वामी ने अपनी टीम में सुब्रमण्यम का स्वागत करते हुए कहा कि मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि उनके साथ काम करना गौरव की बात है। हमने उन्हें उनकी उच्च स्तरीय पत्रकारिता और ईमानदारी के लिए देखा है। हमारी एडिटोरियल टीम उनका स्वागत कर के बेहद खुश है।
अपने नई भूमिका के बारे में सुब्रमण्यम ने कहा कि अरनब और उनकी टीम के साथ जुड़ने पर मुझे बेहद खुशी है। वे युवा हैं, निडर हैं और महत्वाकांक्षी है। और इन सब चीजों के साथ मिलकर भारतीय पत्रकारिता की जा सकती है। मुझे उम्मीद है कि जो उम्मीदें उन्होंने मुझसे लगाईं हैं उस पर मैं खरी उतरुंगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स