होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दूसरे देशों से प्रेरित कार्यक्रमों पर यह देश हुआ सख्त, जारी किए नए नियम
दूसरे देशों से प्रेरित कार्यक्रमों पर यह देश हुआ सख्त, जारी किए नए नियम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दूसरे देशों से प्रेरित टीवी कार्यक्रमों को लेकर चीन ने सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए टीवी नियामक ने विदेशों से प्रेरित टीवी कार्यक्रमों पर सख्त नियमों को लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकारी प्रेस, प्रकाशन, रेडियो, फिल्म और टेलिविजन प्रशासन (SAPPRFT) ने 19 जून को एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दूसरे देशों से प्रेरित टीवी कार्यक्रमों को लेकर चीन ने सख्त रुख अपनाया है। इसके लिए टीवी नियामक ने विदेशों से प्रेरित टीवी कार्यक्रमों पर सख्त नियमों को लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। सरकारी प्रेस, प्रकाशन, रेडियो, फिल्म और टेलिविजन प्रशासन (SAPPRFT) ने 19 जून को एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि आयातित कॉपीराइट वाले विदेशी कार्यक्रमों को स्थानीय नियामकों की मंजूरी और पूर्ण फाइलिंग की प्रक्रिया के बिना सेटेलाइट टीवी चैनलों पर प्रसारण की अनुमति नहीं है। चीनी सेटेलाइट टीवी चैनलों ने हाल के वर्षों में कई विदेशी टीवी कार्यक्रमों के प्रारूपों की नकल की है। इसके लिए कॉपीराइट आयात किए गए और ये कार्यक्रम देश के लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम बन गए। मिसाल के तौर पर, झेजियांग टीवी चैनल में ‘रनिंग मैन’ के प्रसारण के लिए दक्षिण कोरिया के एसबीएस टीवी के एक मनोरंजन कार्यक्रम की नकल की गई। वहीं एक अन्य लोकप्रिय कार्यक्रम ‘द वॉयस ऑफ चाइना’ दरअसल ‘द वॉयस ऑफ हॉलैंड’ से प्रेरित था। विदेशों से प्रेरित कार्यक्रमों को दो माह पहले ही स्थानीय प्रांतीय नियामकों के रिकॉर्डों में लाना होगा और स्थानीय नियामक इसे मंजूरी देने के बाद SAPPRFT को सूचित करेंगे। सभी सेटेलाइट टीवी चैनलों को हर साल प्राइम टाइम यानी शाम साढ़े सात बजे से रात साढ़े दस बजे के दौरान आयातित कॉपीराइट के साथ सिर्फ दो कार्यक्रमों के प्रसारण की ही अनुमति है। नोटिस में यह भी कहा गया कि हर साल सिर्फ एक ही नए कार्यक्रम को प्रसारण की अनुमति होगी लेकिन पहले साल में यह प्राइम टाइम में प्रसारित नहीं किया जा सकता। 1 जुलाई से उन नए विदेशी टीवी कार्यक्रमों के तत्काल प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा, जो रिकॉर्ड में शामिल नहीं किए गए हैं। SAPPRFT ने कहा कि ये नए नियम इसलिए लाए गए हैं क्योंकि कई टीवी चैनल विदेशी कार्यक्रमों पर निर्भर कर रहे हैं और उनके मौलिक कार्यक्रम बहुत कम हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि SAPPRFT ने सभी टीवी संस्थानों से अपील की है कि वे अपने कार्य के मूल में मौलिक कार्यक्रमों को रखें और शाम के समय प्राइम टाइम के दौरान मौलिक कार्यक्रमों का अनुपात बढ़ाएं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स