होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चीन की मीडिया ने जब अपनी सरकार को दिखाया भारतीय टैलेंट का आईना
चीन की मीडिया ने जब अपनी सरकार को दिखाया भारतीय टैलेंट का आईना
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारत के हाइटेक टैलंट को नजरअंदाज कर चीन ने बहुत बड़ी गलती कर रहा है। यह लाइन किसी भारतीय नेता नहीं बल्कि चीन की मीडिया ने कही है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि उनके देश ने विज्ञान और तक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत के हाइटेक टैलंट को नजरअंदाज कर चीन ने बहुत बड़ी गलती कर रहा है। यह लाइन किसी भारतीय नेता नहीं बल्कि चीन की मीडिया ने कही है।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि उनके देश ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारतीय प्रतिभा की अनदेखी और अमेरिका व यूरोप की श्रमशक्ति पर अधिक भरोसा कर चीन ने गलती की है।
लेकिन, अखबार ने इस लेख में तंज भी कसा है। इसमें लिखा गया है कि भारतीयों को काम पर रखना कम खर्चीला है, जितने में एक चीनी कामगार को काम पर रखा जाता है, उसके आधे में भारतीय इंजीनियर को नौकरी दी जा सकती है।
ग्लोबल टाइम्स' ने अपने संपादकीय में दावा किया है कि बीते कुछ साल में चीन ने साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ी तरक्की की है जिसके चलते दुनियाभर से उसने कई एक्सपर्ट्स को अपने यहां बुलाया है, लेकिन भारत से उसने सिर्फ सस्ते वर्कफोर्स को अपने यहा नौकरी दी जबकि उसे चाहिए था कि यहां से अमेरिका जाने वाले टॉप पेड एक्सपर्ट्स को अपनी तरफ खींचना था।
चीनी अखबार ने लिखा, 'चीन ने भारत के विज्ञान और तकनीक से जुड़े टैलंट को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बहुत प्रयास नहीं किए हैं।' अखबार के मुताबिक, 'बीते कुछ सालों में चीन ने तकनीकी जगत से जुड़ी नौकरियां का बूम देखा है। इसके चलते चीन दुनिया भर के देशों के लिए रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट सेंटर के तौर पर उभरा है।'
चीन की एक अन्य वेबसाइट ने दावा किया है कि अमेरिका ने चीन में अपने 300 एक्सपर्ट्स के रिसर्च डेवलपमेंट टीम को बंद करते हुए भारत में 2000 एक्सपर्ट्स के साथ नया इनोवेशन सेंटर खोलने का फैसला लिया है। इस अमेरिकी फैसले से सबक लेते हुए चीन सरकार को आने वाले दिनों में भारत से एक्सपर्ट्स को बुलाने की कोशिश करनी चाहिए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स