होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चंडीगढ़ में हुआ 'इंडिया मीडिया समिट', मीडिया की चुनौतियों पर हुई बात

चंडीगढ़ में हुआ 'इंडिया मीडिया समिट', मीडिया की चुनौतियों पर हुई बात

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।। मीडिया ब्रैंड्स और एडवर्टाइजर्स के सामने आ रही चुनौतियों और संभावनाओं को लेकर चंडीगढ़ में मीडिया समिट 2016 (Media Summit 2016 – A

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।। मीडिया ब्रैंड्स और एडवर्टाइजर्स के सामने आ रही चुनौतियों और संभावनाओं को लेकर चंडीगढ़ में मीडिया समिट 2016 (Media Summit 2016 – Adialogues) का आयोजन किया गया। इस समिट में नई स्‍ट्रेटजी, टेक्‍नोलॉजी और पूरे मीडिया सिस्‍टम पर चर्चा हुई। समिट में कनिका टेकरीवाल (JetSetGo), पांडुरंग नायक (Fork Media), एलएस कृष्‍णन और अमागी जैसी मीडिया जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं।   समिट के पहले चरण की शुरुआत मीडिया में नई संभावनाएं New Possibilities in the Mediaसे हुई जिसमें मीडिया जगत के धुरंधरों ने अपने विचार रखे। इसके साथ ही नई तकनीक से पूर्व और इसके बाद मीडिया जगत पर हुए प्रभावों को लेकर भी चर्चा की गई। समिट में एप एडवर्टाइजिंग को लेकर आ रही चुनौतियों पर भी दिग्‍गजों ने विचार रखे। समिट को दूसरे दिन पंजाब केसरीके निदेशक अभिजय चोपडा, ‘टाइम्‍स ऑफ इंडियाकी वर्ल्‍डवाइड मीडिया के प्रॉडक्‍ट स्‍ट्रेटजी प्रमुख प्रियदर्शी बनर्जी,  ‘ग्लिंप्‍समैगजीन के सीईओ राहुलिंद्र सिंह, ‘रेडियो मिर्चीके क्‍लस्‍टर हेड भानु प्रताप, ‘टाइटनके बिजनेस असोसिएट विनोद कपूर और बाबूशाही डॉट कॉमके बलजीत सिंह बल्‍ली ने संबोधित किया।   अभिजय चोपड़ा ने कहा कि भारत विभिन्‍न संस्‍कृतियों वाला देश है और यहां के लोग अपनी संस्‍कृति और परंपराओं से मजबूती से जुड़े हुए हैं। यहां के लोग अभी भी परंपरागत रूप से अखबार पढ़ रहे हैं। विश्‍व से जुडी तमाम नई जानकारियों को जानने का यह एक परंपरागत और बहुत पुरान तरीका है, जिसे आज भी देश के लाखों लोग इस्‍तेमाल कर रहे हैं। देश में अखबार अभी भी सूचना का मजबूत स्रोत है। इसके अलावा उन्‍होंने बॉलीवुड तड़काऔर जगवाणीके फेसबुक पेज के बारे में भी बात की।   इसके बाद प्रिंट एडवर्टाइजिंग के बदलते स्‍परूप पर चर्चा हुई। प्रियदर्शी बनर्जी ने इसमें नवीनता का जिक्र करते हुए कहा कि उन क्‍लाइंट्स के लिए प्रिंट काफी असरदार है, जो क्रिएटिव, जागरूक होने के साथ ही नए प्रॉडक्‍ट्स के बारे में बताना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि ई-कॉमर्स वेबसाइट को भी प्रिंट में एडवर्टाइजमेंट देने के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए।   कार्यक्रम में विकास लोखंडे ने थिएटर, सिनेमा और मल्‍टीप्‍लेक्‍स में एडवर्टाइजमेंट को लेकर अपने विचार रखे। रेडियो मिर्ची के भानु प्रताप ने रेडियो रेवेन्‍यू को लेकर रिटेल पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा, ‘हमारे माता-पिता कहते थे कि बोल कर पढ़ो तभी याद रहेगा इसी तरह न्‍यूजपेपर भी आपको अवगत कराता है लेकिन रेडियो आपको वह चीज याद दिलाने में मदद करता है। जैसे यदि आप रेडियो पर सुनते हैं कि वहां पर सेल लगी है अथवा छूट मिल रही है तो आप उस पर थोड़ा ध्‍यान जरूर देंगे और आपको तुरंत दिमाग में आ जाएगा कि हां यार, वहां सेल लगी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago