होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब हुनर परखेगा अमर उजाला, शुरू की ये प्रतियोगिता
अब हुनर परखेगा अमर उजाला, शुरू की ये प्रतियोगिता
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दैनिक अखबार अमर उजाला ऐसे युवक-युवितयों के लिए एक खास मंच लाया है, जिनमें ‘गायन’ और ‘कॉमेडी’ का टैलेंट तो है, लेकिन छोटे कस्बों या शहरों में रहने के चलते उन्हें हुनर दिखाने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए अम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक अखबार अमर उजाला ऐसे युवक-युवितयों के लिए एक खास मंच लाया है, जिनमें ‘गायन’ और ‘कॉमेडी’ का टैलेंट तो है, लेकिन छोटे कस्बों या शहरों में रहने के चलते उन्हें हुनर दिखाने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए अमर उजाला ला रहा है अनूठा टैलेंट हंट ‘सुपर टैलेंट।’
ऐसे प्रतिभावान व्यक्ति जो यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सुदूर इलाके में रहते हैं, वे सिर्फ नीचे दिए गए नंबर पर बस एक मिस्ड कॉल देकर ‘सुपर टैलेंट’ की ‘सिंगिग’ और ‘स्टैंड अप कॉमेडी’ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
अमर उजाला दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 50, 25 और 10 हजार का नकद इनाम से देगा। इतना ही नहीं विजेताओं की प्रतिभा को घर-घर पहुंचाने के लिए विशेष एल्बम भी लॉन्च किया जाएगा।
अमर उजाला ने प्रतियोगिता में भाग लेने की न्यूनतम उम्र 12 वर्ष निर्धारित की है, जबकि रजिस्ट्रेशन शुल्क महज 500 रुपए है जिसे ऑडिशन के समय अमर उजाला के स्टैंड पर ही देना होगा। मिस कॉल देने वालों को नजदीकी ऑडिशन सेंटर का पता sms के जरिए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
इन नंबर पर दें मिस्ड कॉल-
दिल्ली/एनसीआर - 9211140008
हरियाणा- 9250005799
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स