होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि बोले, मंत्री जी का फेसबुक एक लड़का हैंडल करता है...
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि बोले, मंत्री जी का फेसबुक एक लड़का हैंडल करता है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया की सोशल साइट फेसबुक पर एक पोस्ट से भारी किरकिरी हो गई। दरअसल केंद्रीय मंत्री के फेसबुक अकाउंट पर डाली गई योग दिवस से संबंधित पोस्ट में सामान्य ज्ञान की बड़ी भूल के चलते ऐसा हुआ।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया की सोशल साइट फेसबुक पर एक पोस्ट से भारी किरकिरी हो गई। दरअसल केंद्रीय मंत्री के फेसबुक अकाउंट पर डाली गई योग दिवस से संबंधित पोस्ट में सामान्य ज्ञान की बड़ी भूल के चलते ऐसा हुआ।
योग दिवस पर उनके फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की गई फोटो में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को झारखंड का मुख्यमंत्री लिख दिया गया।
उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक बन रहा है और यूजर्स ने इस पर कमेंट्स कर मंत्री के सामान्य ज्ञान पर सवाल उठाए। हालांकि बाद में पोस्ट को एडिट कर सही किया गया, लेकिन एक जगह गलती फिर भी रह गई, जो दोबारा की एडिट में ही ठीक हुई।
बता दें कि विश्व योग दिवस पर केंद्र ने अपने मंत्रियों की अलग-अलग राज्यों में ड्यूटी लगाई थी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. रामशंकर कठेरिया ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी पीयूष गोयल के साथ रायपुर में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ शिरकत की। सुबह 8:59 बजे उनके फेसबुक अकाउंट पर कार्यक्रम की फोटो पोस्ट की गई।
फोटो में रमन सिंह को झारखंड का मुख्यमंत्री बता दिया। यही नहीं रायपुर में होने के बावजूद झारखंड में योग करते लिख दिया गया। फेसबुक यूजर्स ने इसे देखा, तो कमेंट्स शुरू कर दिए। मामले पर बात को मंत्री का फोन नहीं उठा। मंत्री प्रतिनिधि शरद चौहान ने बताया कि मंत्री स्वयं फेसबुक अकाउंट नहीं चलाते। इसे एक लड़का हैंडल करता है, उससे यह भूल हुई।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स