होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Catch News’ ने हासिल किया यह खास मुकाम...

‘Catch News’ ने हासिल किया यह खास मुकाम...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। राजस्‍थान पत्रिका समूह की न्‍यूज वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ (Catch News) के यूजर्स की संख्‍या लगातार तेजी से बढ़ती ही जा रही है। इसने 18 महीने में ही 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर ली है। ‘Comscore’ कंपनी द्वारा जुटाए

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

राजस्‍थान पत्रिका समूह की न्‍यूज वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ (Catch News) के यूजर्स की संख्‍या लगातार तेजी से बढ़ती ही जा रही है। इसने 18 महीने में ही 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर ली है। ‘Comscore’ कंपनी द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार पिछली तिमाही में इसके अरबन यूजर्स (UVs) की संख्‍या पांच मिलियन हो गई है।

इस क्षेत्र की अन्‍य प्रमुख साइट्स (established players) जैसे- Huffpost, Quint, Scroll, Mid-day, ForbesIndia और News Minute से Catch News काफी आगे निकल गई है। ‘Comscore’ की रिपोर्ट के अनुसार, Catch News के एंड्रॉयड यूजर्स की संख्‍या में भी 30 प्रतिशत से ज्‍यादा इजाफा हुआ है।

आज की युवा पीढ़ी को बेहतर और अच्‍छी क्‍वालिटी का कंटेंट उपलब्‍ध कराने के लिए जून 2015 में Catch News लॉन्‍च की गई थी। तब से लेकर अब तक अपने कंटेंट और प्रजेंटेशन के दम पर इसके यूजर्स की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में ‘Internet and Mobile Association of India’ (IAMAI) द्वारा Catch News को टॉप 3 कंटेंट वेबसाइट में भी नॉमिनेट किया गया था।

यदि पिछले दिनों का आंकड़ा देंखें तो तेजी से बढ़ती हुई न्‍यूज वेबसाइट में Catch Newsका नाम भी शामिल हो गया है। कंपनी की ग्रोथ में Catch Hindi की सफलता भी शामिल है। जनवरी 2016 को लॉन्‍च की गई Catch News Hindi के यूजर्स की संख्या में भी अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। इस समय इसके यूजर्स की संख्‍या 6.5 मिलियन तक पहुंच गई है।

पिछले कुछ महीनों में यूजर्स की संख्‍या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी के कारण Catch News को बड़े एडवर्टाइजर्स भी मिलने लगे हैं, जिनमें Airtel, British Airways, Yatra, Jeevansathiजैसे नाम शामिल हैं। हाल ही में इसके क्‍लाइंट्स की लिस्‍ट में Go Air का नाम भी जुड़ गया है।

हाल ही में Catch News ने Reliance Jio और Yahoo के साथ पाटर्नरशिप भी की है। इसके अलावा India International Centre(IIC) के वार्षिक समारोह (A festival of the Arts) के लिए भी इसने अपनी पार्टनरशिप की थी। इस कार्यकम में सामाजिक, कला व साहित्‍य जगत की बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। यह पहला मौका था जब IIC ने अपना मीडिया पार्टनर बनाया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

13 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

13 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

13 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

13 hours ago