होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आखिर क्यों भूख हड़ताल कर रहे हैं AIR के रेडिया जॉकी-एनाउंसर्स

आखिर क्यों भूख हड़ताल कर रहे हैं AIR के रेडिया जॉकी-एनाउंसर्स

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली का जंतर-मंतर एक अगस्त 2016 को एक बार फिर गवाह बना उस आंदोलन का, जिसकी आवाज को दबाया जा रहा है, कुचला जा रहा है। यह आवाज है आकाशवाणी में काम करने वाले कैजुअल एनाउंसर्स/ कमपियर्स और आरजे यानी रेडियो जॉकी की, जिनकी मांग है कि उन्हें निय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दिल्ली का जंतर-मंतर एक अगस्त 2016 को एक बार फिर गवाह बना उस आंदोलन का, जिसकी आवाज को दबाया जा रहा है, कुचला जा रहा है। यह आवाज है आकाशवाणी में काम करने वाले कैजुअल एनाउंसर्स/ कमपियर्स और आरजे यानी रेडियो जॉकी की, जिनकी मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। आकाशवाणी के साउंड प्रूफ कमरे की आवाज़ आज जंतर मंतर से अपने नियमितीकरण के अधिकार के लिए गूँज रही है।

अपनी मांग को लेकर विभिन्न राज्यों से आए एनाउंसर्स और कमपियर्स 1 अगस्त से जंतर-मंतर पर क्रमिक अनशन पर बैठे थे, लेकिन अपनी आवाज को और बुलंद करने के लिए 3 अगस्त से अखिल भारतीय आकाशवाणी कैजुअल एनाउंसर/कमपीअर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुप्ता अपने कैजुअल एनाउंसर्स साथियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। 4 अगस्त यानी आज से यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता मनोज कुमार पाठक भी भूख हड़ताल में शामिल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि 1 अगस्त 2016 से शुरू हुआ ये महाअभियान तब तक चलेगा जब तक आकाशवाणी के कैजुअल एनाउंसर/ कमपियर्स और आरजे को नियमित नहीं किया जाता।

इन लोगों का हौसला तब और बुलंद हो गया और गगन भेदी नारों से गूंज उठा, जब इन लोगों को शिमला के भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप,  गोंदिया महाराष्ट्र के भाजपा सांसद नानाभाउ पटोले और अकोला महाराष्ट्र के भाजपा सांसद संजय धोत्रे का साथ मिला।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

9 hours ago

बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

9 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

9 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

9 hours ago