होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस मामले में Zee News के सुधीर चौधरी और उनकी टीम को मिली राहत

...इस मामले में Zee News के सुधीर चौधरी और उनकी टीम को मिली राहत

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पश्चिम बंगाल के धुलागढ़ में सांप्रदायिक हिंसा की रिपोर्टिंग को लेकर दर्ज की गई गैरजमानती एफआईआर मामले में जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी, रिपोर्टर पूजा मेहता और कैमरामैन तन्मय मुखर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। दरअसल कोर्ट ने इस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पश्चिम बंगाल के धुलागढ़ में सांप्रदायिक हिंसा की रिपोर्टिंग को लेकर दर्ज की गई गैरजमानती एफआईआर मामले में जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी, रिपोर्टर पूजा मेहता और कैमरामैन तन्मय मुखर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। दरअसल कोर्ट ने इस मामले में इन तीनों को स्टे ऑर्डर दे दिया है और अब इनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: ZEE न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी के खिलाफ CM ने दर्ज कराई FIR, गैर जमानती धाराएं लगीं

बता दें कि हावड़ा जिले के धुलागढ़ में सांप्रदायिक दंगे की रिपोर्टिंग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से एडिटर सुधीर चौधरी, रिपोर्टर पूजा मेहता और कैमरामैन तन्मय मुखर्जी के खिलाफ गैर-जमानती धारा के तहत केस दर्ज किया गया था। एफआईआर में तीनों लोगों के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता बढ़ाने (आईपीसी की धारा 153ए) के आरोप लगाए गए हैं।

वहीं इस मामले में एडिटर सुधीर चौधरी ने कहा कि मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं जो उस दौरान मेरे और मेरी टीम के साथ खड़े थे, जब हमने इस मामले में अग्रिम जमानत लेने की कोशिश ही नहीं की थी, जिसके चलते हमारी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती थी। अन्याय के खिलाफ सच की आवाज उठाने को लेकर उन्होंने लोगों का शुक्रिया भी अदा किया। सुधीर चौधरी ने कहा कि सत्ता में रहने वाले उन राजनीतिक नेताओं के लिए ये एक स्पष्ट संकेत है, जो यह मानते हैं कि उनकी शक्तियां असीम हैं।

गौरतलब है कि 12 दिसंबर को एक धार्मिक जुलूस को लेकर धुलागढ़ में दो संप्रदायों के बीच झड़प के बाद एक समुदाय के मकानों और दुकानों में दूसरे समुदाय के उपद्रवी लोगों ने आग लगा दी थी और लूटपाट की थी। इस हिंसा में कई लोग घायल भी हुए थे। पीड़ित समुदाय के लोगों ने पुलिस और पश्चिम बंगाल सरकार पर मूकदर्शक बने रहने और दंगाइयों को संरक्षण का आरोप लगाया था। इस मामले को सुधीर चौधरी ने अपने लोकप्रिय शो ‘डीएनए’ में विस्तार से उठाया था और ये दावा किया था कि  धुलागढ़ में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सोशल मीडिया, वॉट्सऐप और ई-मेल के जरिए लोगों उनसे संपर्क किया था और कहा था कि कोई भी मीडिया इस खबर को नहीं दिखा रहा है, इसलिए जी न्यूज से ये उम्मीद है कि वह इस खबर को जरूर दिखाएगा। इसलिए जी न्यूज ने इस पूरे खबर की पड़ताल की और पूरे सच को सबके सामने दिखाया। हालांकि जी न्यूज की रिपोर्टिंग के बाद अब सुधीर चौधरी, रिपोर्टर पूजा मेहता और कैमरामैन तन्मय मुखर्जी के खिलाफ 19 दिसंबर को संकराइल थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

4 minutes ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

23 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

Quint Digital के शेयर ढांचे में बदलाव को शेयरधारकों की मंजूरी

क्विंट डिजिटल (Quint Digital Limited) के शेयरधारकों ने कंपनी के शेयर ढांचे में बदलाव और कंपनी के नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

53 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क के स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

1 hour ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

1 hour ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

1 hour ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

4 minutes ago