होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कैबिनेट मंत्री के मीडिया पर बिगड़े बोल, पत्रकारों की तुलना की डायन से...
कैबिनेट मंत्री के मीडिया पर बिगड़े बोल, पत्रकारों की तुलना की डायन से...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया पर इस कदर बिफर गए, उन्होंने पत्रकारों की तुलना डायन से कर डाली। मंत्री जी इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने पत्रकारों की आंख निकाल लेने की धमकी तक दे डाली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया पर इस कदर बिफर गए, उन्होंने पत्रकारों की तुलना डायन से कर डाली। मंत्री जी इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने पत्रकारों की आंख निकाल लेने की धमकी तक दे डाली।
कृषि मंत्री ने ये धमकी अपने संसदीय क्षेत्र मोतिहारी में दी, जहां वे केन्द्रीय विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। लेकिन मोतिहारी के पत्रकारों ने उनके कार्यक्रम में अव्यवस्था कि वजह से कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया था।
इससे नाराज होकर अपना आपा खो चुके राधा मोहन सिंह ने कार्यक्रम के दौरान इशारों-इशारों में कहा कि अगर कोई सेंट्रल यूनिवर्सिटी की तरफ आंख उठा कर देखेगा तो समाज उसकी आंखें निकाल लेगा।
दरअसल, रविवार को मोतिहारी में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय का वार्षिक कार्यक्रम था जिसमें राधा मोहन सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वहां बैठने की जगह को लेकर परेशान थे। उन्होंने आयोजकों से इसकी शिकायत भी की थी लेकिन उसे अनुसुना कर दिया गया था, जिसके बाद पत्रकारों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। पत्रकारों की इस तरह की नाराजगी पर मंत्रीजी ने इस कदर अपना आपा खो दिया कि उन्होंने पत्रकारों को डायन तक कह डाला। उन्होंने कहा कि डायन भी एक घर छोड़ देती है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स