होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आज के समय में किस तरह की पत्रकारिता की है जरूरत, बताया डॉ. अनुराग बत्रा ने
आज के समय में किस तरह की पत्रकारिता की है जरूरत, बताया डॉ. अनुराग बत्रा ने
समाचार4मीडिया’ व इसकी सहयोगी पार्टनर ‘एक्सचेंज4मीडिया’ की ओर से दिल्ली...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
समाचार4मीडिया’ व इसकी सहयोगी पार्टनर ‘एक्सचेंज4मीडिया’ की ओर से दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 22 नवंबर, 2018 को ‘मीडिया एंड मीडिया एजुकेशन समिट’ (Media & Media Education Summit)का आयोजन किया गया। इस दौरान कई पैनल डिस्कशन भी किए गए।
‘Conflict between Mainstream Media & Social Media and it’s Impact on Media Education’ शीर्षक से हुए पैनल डिस्कशन में जब यह सवाल उठा कि मीडिया इंस्टीट्यूट से निकलकर छात्र जब नौकरी के लिए आते हैं, तो किस तरह उनका मूल्यांकन किया जाता है? इस पर बिजनेस वर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा, ‘मैं मीडिया एजुकेशन का महत्व समझता हूं। इसलिए कुछ समय पहले साजल मुखर्जी और ‘अमर उजाला’ के अतुल माहेश्वरी के साथ मिलकर मीडिया स्कूल भी खोला था, लेकिन अतुल जी के निधन के बाद यह इंस्टीट्यूट आगे नहीं चल पाया और इसे बंद करना पड़ा।'
'समाचार4मीडिया' के डिप्टी एडिटर अभिषेक मेहरोत्रा ने बतौर मॉडरेटर इस पैनल डिस्कशन में अहम भूमिका निभाई।डॉ. बत्रा ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अधिकांश बड़े वाइस चांसलर और पत्रकारों में से शायद ही किसी ने जर्नलिज्म स्कूल से पढ़ाई की होगी। मैं आपको कई ऐसे नाम गिना भी सकता हूं।’ हालांकि ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो जर्नलिज्म स्कूल से आए हैं और उन्होंने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में एक्सपर्ट जर्नलिज्म यानी डोमेंन एक्सपर्ट की जरूरत है। हमें अच्छे छात्रों में मीडिया स्कूलों के प्रति आकर्षण पैदा करना होगा। हालांकि मुझे नहीं पता कि यह कैसे होगा। इसके अलावा मीडिया स्कूल को टेक्नोलॉजी स्कूल बनाना होगा। हमें विडियो पर ज्यादा ध्यान देना होगा। भविष्य की बात करें तो मीडिया में सब कुछ मोबाइल पर होने जा रहा है। अब हम भी स्क्रीनएजर बनने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण की जरूरत है।
डॉ. बत्रा ने कहा, ‘मैं मीडिया यूनिवर्सिटी शुरू करना चाहता हूं, हालांकि यह कब होगा, इस बारे में मुझे भी पता नहीं है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जर्नलिज्म स्कूल की कमान यदि किसी पूर्व पत्रकार के हाथ में हो, तो ये अच्छा रहता है। वहीं, पत्रकारिता के छात्रों को आगे बढ़ने के लिए डॉ. बत्रा ने टिप्स देते हुए कहा कि ज्यादा से पढ़ना जरूरी है। इसके अलावा कड़ी मेहनत करनी चाहिए, साथ ही हर पत्रकार को एंकर बनने की नहीं सोचना चाहिए, रिपोर्टर भी मीडिया का अहम हिस्सा होता है। हर अच्छा एंकर पहले रिपोर्टिंग ही करता है।
टैग्स पत्रकार डॉ. अनुराग बत्रा मीडिया