होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'बिजनेस वर्ल्ड' में मुदित स्वरूप को मिली ये अहम जिम्मेदारी...

'बिजनेस वर्ल्ड' में मुदित स्वरूप को मिली ये अहम जिम्मेदारी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘बिजनेसवर्ल्ड ग्रुप’ (Businessworld Group) ने मुदित स्वरूप को डायरेक्टर-स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप्स (Director-Strategic Partnerships) नियुक्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुदित बिजनेसवर्ल्ड और उसके अन्य प्रकाशनों के तहत होने वाेले इनिशिएट्व

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘बिजनेसवर्ल्ड ग्रुप’ (Businessworld Group) ने मुदित स्वरूप को डायरेक्टर-स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप्स (Director-Strategic Partnerships) नियुक्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मुदित बिजनेसवर्ल्ड और उसके अन्य प्रकाशनों के तहत होने वाेले इनिशिएट्विस के लिए ब्रैंड अलायंस करने  जैसी अहम जिम्मेदीरी निभाएंगे। गौरतलब है कि बिजनेसवर्ल्ड आज सबसे ज्यादा इंगेजमेंट वाला ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिससे जुड़ने की चाह स्पीकर्स, स्पॉन्सर्स और ऑडियंस की है।

इससे पहले, स्वरूप ‘टाइम्स टेलिविजन नेटवर्क’ (Times Television Network) में जनरल मैनेजर व रीजन हेड- कंटेट मार्केटिंग (General Manager & Region Head - Content Marketing) के पद पर कार्यरत थे। यहां उन पर टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के स्ट्रैटजिक कंटेंट इनिशिएटिव्स की जिम्मेदारी थी। स्वरूप ब्रैंड सॉल्यूशंस के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और यही वजह रही है कि उन्होंने ‘टाइम्स टेलिविजन नेटवर्क’की कुछ सफल प्रॉपर्टीज की जिम्मेदारी संभाली, जिनमें Maruti India Road Safety Mission & Awards, VLCC Stand Up India, Max Bupa Walk for Health, Yatra Times Passion Trails, Kohler Pecha-Kucha Nights, Sensodyne Wake up to Tooth Sensitivity आदि शामिल हैं।

वे Huawei Times Digital India Summit & Awards के रचयिता भी हैं, जिसका सपोर्ट Nasscom Foundation, MAIT, FICCI करता है, साथ ही इसका आधिकारिक सपोर्ट भारत सरकार द्वारा किया जाता है।

टाइम्स से पहले, स्वरूप Percept Sports & Entertainment on Strategy Planning & New Business की टीम का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावा स्वरूप ने भारत-जापान वैश्विक भागीदारी (India-Japan Global Partnership Initiative) और दैनिक जागरण ग्रुप के साथ भी काम किया है।

अपनी नई भूमिका के बारे में स्वरूप कहते हैं, ‘मैं बिजनेस वर्ल्ड से जुड़कर बेहद खुश हूं। यह एक ऐसा ब्रैंड है, जिसे हम सब पढ़कर बड़े हुए हैं और यह विश्वसनीय भी रहा है। मैं आगे अपनी इस यात्रा में एक सार्थक भूमिका निभाऊंगा।’

वहीं स्वरूप की नियुक्ति पर बिजनेस वर्ल्ड ग्रुप के चेयरमैन अनुराग बत्रा ने कहा किडिजिटल युग का हिस्सा ‘बिजनेसवर्ल्ड’ भी है और यह एक संपादकीय मंच भी है, जिसके जरिए यह सोशल मीडिया, एनॉलिटिक्स और क्लाउड का इस्तेमाल कर दर्शकों को खुद से जोड़े रखता है। हम मुदित का स्वागत करते हैं। उन्हें बहुत अधिक अनुभव है और यह इस ग्रुप को आगे ले जाने में काफी मददगार साबित होगा।’

बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएट करने वाले स्वरूप यूएसए में टोस्टमास्टर्स से पब्लिक स्पीकिंग में कॉम्पटेंट कम्यूनिकेटर (a Competent Communicator in Public Speaking from Toastmasters, USA) हैं। इतना ही नहीं वे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (University of Cambridge) से इंटरनेशनल डिप्लोमा होल्डर भी हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

4 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

8 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

8 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

8 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

8 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

3 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

9 hours ago