होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्रालय के लिए कैसा रहा यह बजट, जानें यहां
सूचना-प्रसारण मंत्रालय के लिए कैसा रहा यह बजट, जानें यहां
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एक फरवरी को पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) को दिए जाने वाले अनुदान (grants) में 5.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार इस रा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एक फरवरी को पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) को दिए जाने वाले अनुदान (grants) में 5.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार इस राशि में कम बढ़ोतरी की गई है और यह प्रतिशत दो अंकों से सिमटकर सिर्फ एक अंक यानी 5.96 पर आ गया है।
चालू वित्त वर्ष में MIB को दिए जाने वाले 4,161 करोड़ रुपये के अनुदान की तुलना में वित्तीय वर्ष 2017-18 (FY 2017–18) के लिए यह राशि बढ़ाकर 4,409 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसमें से 4,379.90 करोड़ रुपये रेवेन्यू सेक्शन जबकि 29.10 करोड़ रुपये इनफोर्मेशन और पब्लिसिटी के लिए आवंटिए किए गए हैं जबकि इस वित्त वर्ष में यह राशि क्रमश: 4,113.42 करोड़ और 47.58 करोड़ रुपये थी।
इस राशि में से काफी बड़ा हिस्सा यानी 3,374.70 करोड़ रुपये ब्रॉडकास्टिंग पर खर्च किए जाएंगे जबकि चालू वित्त वर्ष में मंत्रालय ने ब्रॉडकास्टिंग पर 3,158.86 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस बार दूरदर्शन का शेयर 2,766 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,996 करोड़ रुपये किया गया है। हालांकि ब्रॉडकास्टर को दी जाने वाली आनुदानिक सहायता (grants-in-aid) इस साल 390 करोड़ रुपये से घटाकर 350 करोड़ रुपये कर दी गई है।
दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो (AIR) का संचालन प्रसार भारती (Prasar Bharati) के हाथों में है। दूरदर्शन 35 टीवी चैनलों और सबस्क्रिप्शन फ्री डीटीएच सर्विस ‘DD Freedish’ संचालित करता है जबकि AIR के पास 415 स्टेशनों का नेटवर्क है। इनफोर्मेशन और कम्युनिकेशन को 785.96 करोड़ के मुकाबले 831.25 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों (North Eastern areas) के लिए आवंटन राशि इस वर्ष 86 करोड़ रुपये से घटाकर 84.20 करोड़ रुपये रखी गई है।
सेक्रेटिएट अथवा सचिवालय सेवाओं (Secretariat/social services) की आवंटन राशि 73.52 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 79.52करोड़ रुपये की गई है। आर्ट एवं कल्चर के लिए भी आवंटन राशि 9.08 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10.23 करोड़ रुपये कर दी गई है। गौरतलब है कि इनफोर्मेशन, ब्रॉडकास्टिंग और फिल्म्स के लिए MIB नोडल मंत्रालय है। दूरदर्शन और एआईआर को संचालित करने वाला प्रसार भारती इसी मंत्रालय के तहत काम करता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स