होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेवी ट्रेनिंग के बाद पत्रकारिता में आए बृजेश दुबे अब बने चीफ रिपोर्टर
नेवी ट्रेनिंग के बाद पत्रकारिता में आए बृजेश दुबे अब बने चीफ रिपोर्टर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमर उजाला के बरेली संस्करण से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े बृजेश दुबे ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। बृजेश की गिनती उन चुनिंदा पत्रकारों में होती है, जो उच्च शिक्षित हैं और खबर का विश्लेषण कई पहलुओं से करने की कौशलता रखते हैं। बृजेश ने नेवी की व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमर उजाला के बरेली संस्करण से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े बृजेश दुबे ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। बृजेश की गिनती उन चुनिंदा पत्रकारों में होती है, जो उच्च शिक्षित हैं और खबर का विश्लेषण कई पहलुओं से करने की कौशलता रखते हैं। बृजेश ने नेवी की विधिवत ट्रेनिंग ली हुई है, पर पत्रकारिता की ओर रुझान के चलते वे उस ओर ज्यादा बढ न सके। उसके बाद उन्होंने एमबीए की डिग्री भी हासिल की है। गौरखपुर में पैदा हुए बृजेश का पालन-पोषण कानपुर में हुआ है।
उन्होंने 2005 दैनिक भास्कर के पानीपत एडिशन से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा, इसके बाद वे अम्बाला एडिशन के साथ जुड़ गए। यहां से अलग होने के बाद वे 13 फरवरी 2007 को अमर उजाला के आगरा एडिशन के साथ जुड़ गए। ये वे दौर था जब अमर उजाला कई बदलावों से गुजर रहा था, तमाम उठापटकों के बीच बृजेश ने आगरा में बेहतर काम करते हुए एक ही साल में प्रमोशन पाया और 2008 वे यहां सीनियर सब एडिटर बन गए। 2010 में उन्हें आगरा में बतौर चीफ इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई और 2011 में वे चीफ सब एडिटर के पद तक पहुंच गए। 2013 में उनका तबादला बनारस एडिशन में कर दिया गया। 2014 में पीएम मोदी के बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण उस सीट की खबरों पर पूरे देश की नजर रहती थी, ऐसे में बृजेश ने कई बार दमदार और धारदार खबरों की बदौलत बढ़िया प्रदर्शन किया और फिर वे बरेली एडिशन के साथ जुड़ गए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया। यहां वो डाक इंचार्ज जैसी तमाम अहम जिम्मदारियों का निर्वहन करते थे।
बृजेश ने अब अपनी नई पारी दैनिक जागरण के कानपुर एडिशन का साथ शुरू की हैं, जहां वे चीफ रिपोर्टर की भूमिबदलका के तौर पर फील्ड में उतरकर दमदार रिपोर्टिंग के साथ अपने करियर के ग्राफ को आगे बढ़ाएंगे।
अपने करियर की सफलता का श्रेय बृजेश ने कई संपदकों और साथियों को दिया है। पढ़िेए उनकी फेसबुक पोस्ट...
विदा बरेली विदा अमर उजाला 13 फरवरी 2007 को अमर उजाला आगरा से पत्रकारिता की दूसरी पारी शुरू की थी। आगरा से शुरू सफर बनारस के रास्ते बरेली पहुंचा। पानीपत भास्कर से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद अम्बाला के बाद आगरा अमर उजाला पहुंचा था। अनगढ़ व्यक्तित्व को भास्कर और अमर उजाला में तराशा गया। भास्कर में संजय त्यागी भाईसाहब ने कलम पकड़नी सिखायी। अमर उजाला में पुष्पेंद्र सर, राजेंद्र त्रिपाठी सर, अजित सर और दिनेश सर से बहुत कुछ सीखने को मिला। पुष्पेंद्र सर ने खबर खोजने का तरीका बताया तो त्रिपाठी सर ने मानवीय और सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता। धन्यवाद दूंगा तो कृतघ्नता होगी। प्रदीप मिश्र सर के शब्दों में .... अहसान उतारना हो तो धन्यवाद बोलो।.. विदा बरेली विदा अमर उजाला.... आप दिल में रहेंगे..
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स