होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं लॉन्च हुआ UPTV, अब इस चैनल के एडिटर-इन-चीफ बने ब्रजेश मिश्रा
नहीं लॉन्च हुआ UPTV, अब इस चैनल के एडिटर-इन-चीफ बने ब्रजेश मिश्रा
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">‘ईटीवी’ (ETV) उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के पूर्व एडिटर-इन-चीफ ब्रजेश मिश्रा अब ‘नैशनल वॉयस' न्यूज चैनल के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने चैनल के एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी संभाल ली है। वे अब रात 8 बजे ‘द डिबेट’
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘ईटीवी’ (ETV) उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के पूर्व एडिटर-इन-चीफ ब्रजेश मिश्रा अब ‘नैशनल वॉयस' न्यूज चैनल के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने चैनल के एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी संभाल ली है। वे अब रात 8 बजे ‘द डिबेट’ शो को होस्ट कर रहे हैं।
दरअसल ईटीवी से अलग होने के बाद वे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले अपना प्रादेशिक (regiona) हिन्दी न्यूज चैनल ‘यूपीटीवी’ (UPTV) लॉन्च करने वाले थे, जिसकी तैयारियां भी लगभग पूरी हो गई थीं। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से यह चैनल फिलहाल पाइप लाइन में है और अब चुनाव के बाद इसे लॉन्च करने की योजना है।
वैसे उत्तर प्रदेश पर केंद्रित इस चैनल की टैगलाइन भी फाइनल हो गई थी- ‘सत्यमेव जयते’ (Truth alone triumphs). और चैनल से कई लोगों के जुड़ने की खबरें भी सामने आईं थीं।
बृजेश की गिनती तेज-तर्रार पत्रकारों में होती है। वे पिछले 6 सालों के ईटीवी के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने नवंबर, 2010 में यहां कदम रखा थ। बता दें ‘ईटीवी’ में ये उनकी दूसरी पारी थी। वे इसके पहले भी एक बार ‘ईटीवी’ में रह चुके हैं। बीच में कुछ समय तक वे ‘न्यूज24’ के साथ बतौर यूपी हेड जुड़े हुए थे।
बृजेश ने ईटीवी ‘उत्तर प्रदेश’ को एक नई बुलंदी पर पहुंचाया। वे सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित होने वाले डिबेट शो ‘प्राइम डिबेट’ को भी होस्ट करते थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स