होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मात्र 6 महीने में ही ‘ब्लूमबर्ग क्विंट’ के हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी...
मात्र 6 महीने में ही ‘ब्लूमबर्ग क्विंट’ के हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">व्यावसायिक व आर्थिक न्यूज वेबपोर्टल ‘ब्लूमबर्ग क्विंट’ (www.bloombergquint.com) के डिजिटल प्लेटफॉर्म में जबरदस्त प्रगति देखी गई है। इस वेबसाइट के शुरू होने के महज छह महीने के भीतर और 'बीटा' फेज से निकलने के एक महीने के बाद मासिक यूजर्स की स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
व्यावसायिक व आर्थिक न्यूज वेबपोर्टल ‘ब्लूमबर्ग क्विंट’ (www.bloombergquint.com) के डिजिटल प्लेटफॉर्म में जबरदस्त प्रगति देखी गई है। इस वेबसाइट के शुरू होने के महज छह महीने के भीतर और 'बीटा' फेज से निकलने के एक महीने के बाद मासिक यूजर्स की संख्या 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।
इसके साथ ही क्विंट ने केन्द्रीय बजट के व्यापक कवरेज का अपना पहला प्रमुख फीचर लॉन्च किया है।
क्विंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल उनियाल ने मीडिया को बताया, ‘लाइव प्रसारण के कुछ ही महीनों में हमने शानदार विकास दर्ज किया है। विशेषकर, उच्च संलग्नता के साथ ही ट्रैफिक में भी वृद्धि हुई है, जो हमारे इस विश्वास का प्रमाण है कि भारत में एक सही डिजिटल-फर्स्ट, विश्वसनीय और उत्तम व्यवसाय संबंधी समाचार माध्यम की आवश्यकता है। नौकरियों पर हमारे फोकस से बजट के लिए एक ठोस विषय पर चर्चा होगी और हमारी अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद अवसर एवं चुनौती का गहरा विश्लेषण होगा। अगले कुछ महीनों में हमारी योजना ब्लूमबर्ग-क्विंट को और भी दूसरे मोर्चें तक विस्तारित करने की है, जिनमें तेजी से बढ़ते प्रयोग से लेकर उन ब्रैंडों के साथ उद्देश्यपूर्ण और नवोन्मेषी साझीदारी सम्मिलित है जो डिजिटल की ताकत और सही पहुंच का उचित मूल्य स्वीकार करते हैं।’
गौरतलब है कि ब्लूमबर्ग-क्विंट वैश्विक आर्थिक समाचार प्रदाता ब्लूमबर्ग मीडिया और क्विंटिलियन मीडिया की साझेदारी कंपनी है। यह भारत का सबसे तेजी से विकसित हो रहा डिजिटल न्यूज वेंचर है जिसकी स्थापना एक के बाद एक लगातार कई उद्योग स्थापित करने वाले मीडिया दिग्गज राघव बहल ने की है।
ब्लूमबर्ग-क्विंट के साथ भारतीय आर्थिक मीडिया के राघव बहल, मेनका दोषी, संजय पुगालिया और अनिल उनियाल जैसे कुछ सबसे सम्मानित विशेषज्ञ जुड़े हुए हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स