होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 4 बार सांसद रहने के बाद अब ये संपादक फिर करेंगे पत्रकारिता, राजनीति से की तौबा
4 बार सांसद रहने के बाद अब ये संपादक फिर करेंगे पत्रकारिता, राजनीति से की तौबा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ सांसद तथागत सत्पथी ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ सांसद तथागत सत्पथी ने आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया है। सत्पथी ने कहा, मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं रहने वाला हूं। मैं पत्रकारिता के अपने पुराने पेशे में लौट रहा हूं।
उन्होंने कहा कि चूंकि बीजू पटनायक मुझे राजनीति में लेकर आए थे, इसलिए मैंने 6 मार्च को उनकी जयंती पर चुनाव न लड़ने की घोषणा करता हूं।
वे राज्य के ढेंकनाल निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने टि्वटर पर कहा, 'अब पत्रकारिता में और निडर आवाजों की जरुरत है। पत्रकारिता पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने आप को राजनीति से दूर कर रहा हूं। इतने वर्षों में सहयोग के लिए अपने नेता नवीन पटनायक का आभारी हूं। यह अहसास हुआ कि लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति एकमात्र जरिया नहीं है।'
वह 2014 में चौथी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह उड़िया दैनिक समाचार पत्र धरित्री और अंग्रेजी दैनिक उड़ीसा पोस्ट के मालिक और संपादक भी हैं।
गौरतलब है कि सांसद तथागत सत्पथी की मां नंदिनी सत्पथी ओडिशा की मुख्यमंत्री रह चुकीं हैं साथ ही वो प्रख्यात लेखिका भी थीं, वो 1972 से 1976 तक ओडिशा की मुख्यमंत्री रहीं थीं।
टैग्स तथागत सत्पथी बीजू जनता दल लोकसभा चुनाव 2019