होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिलाल मलिक ने चैनल वन न्यूज़ को कहा ‘अलविदा’, अब पहुंचे यहां...
बिलाल मलिक ने चैनल वन न्यूज़ को कहा ‘अलविदा’, अब पहुंचे यहां...
युवा पत्रकार बिलाल मलिक ने ‘चैनल वन न्यूज़’ को अलविदा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
युवा पत्रकार बिलाल मलिक ने ‘चैनल वन न्यूज़’ को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत ‘जनतंत्र टीवी’ के साथ बतौर एंकर कम प्रॅड्यूसर के तौर पर की है। अपने मीडिया कॅरियर के दौरान बिलाल मलिक ‘टीवी 100’, ‘इंडिया वॉच’, ‘ओके इंडिया’ व ‘चैनल वन न्यूज़’ के अलावा कई अन्य न्यूज़ चैनलों में बतौर एंकर सेवाएं दे चुके हैं।
खबरों पर पकड़ और सरल स्वभाव के कारण वे इतने कम समय में दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। बिलाल मलिक ऑफिस में हर किसी के साथ दोस्त की तरह पेश आते हैं।यही कारण है कि अगर इंटर्न भी इनके पास किसी खबर की जानकारी लेने आते हैं तो उन्हें बड़ी शालीनता के साथ विस्तार से समझाते हैं।
टैग्स