होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े मीडिया हाउस की न्यूज वेबसाइट से जुड़े बिक्रम सिंह
इस बड़े मीडिया हाउस की न्यूज वेबसाइट से जुड़े बिक्रम सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ के डिजिटल विंग (hindi.news18.com) की एडिटोरियल टीम में एक नए शख्स की एंट्री हुई है। यहां बिक्रम सिंह ने बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया है। बिक्रम इससे पहले ‘गजबपोस्ट’ (g
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ के डिजिटल विंग (hindi.news18.com) की एडिटोरियल टीम में एक नए शख्स की एंट्री हुई है। यहां बिक्रम सिंह ने बतौर सीनियर सब एडिटर जॉइन किया है।
बिक्रम इससे पहले ‘गजबपोस्ट’ (gazabpost.com) में सीनियर स्टाफ राइटर के तौर पर कार्यरत थे।
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी के छात्र रह चुके बिक्रम ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज एक्सप्रेस’ (News Express) से बतौर रिपोर्टर की, इसके बाद वे ‘दैनिक भास्कर’ के रांची एडिशन के साथ बतौर सीनियर कॉरेस्पोंडेंट जुड़ गए और यहां से वे गजब पोस्ट के साथ जुड़े थे।
समाचार4मीडिया की ओर से बिक्रम सिंह को नई पारी की बधाई...
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स