होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कंटेंट के लिए अब इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे मीडिया संस्थान  

कंटेंट के लिए अब इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे मीडिया संस्थान  

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। राजस्थान पत्रिका ग्रुप ने हाल ही में अपने टेलिविजन चैनल ‘पत्रिका टीवी’ (Patrika TV) की शुरुआत की है। चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर राजस्थान पत्रिका प्राइवेट लिमिटेड के एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ कोठ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

राजस्थान पत्रिका ग्रुप ने हाल ही में अपने टेलिविजन चैनल ‘पत्रिका टीवी’ (Patrika TV) की शुरुआत की है। चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर राजस्थान पत्रिका प्राइवेट लिमिटेड के एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ कोठारी ने बताया कि कैसे इसकी शुरुआत हुई और अब यह किस तरह काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि टेलिविजन के लिए अखबार के पत्रकारों से ही काम लिया जा रहा है। चैनल के लिए करीब एक साल तक टेस्टिंग का काम चला था। इसके लिए टीवी पत्रकारों से काम लेने की जगह अखबार मे कार्यरत प‍त्रकारों को ही पहले के मुकाबले और कुशल बनाया जा रहा है।

सिद्धार्थ कोठारी का कहना है, ‘यह दुनिया का पहला टेलिविजन है, जहां पर सभी न्यूजफीड मोबाइल फोन से लिया जा रहा है। मोबाइल जर्नलिज्म अर्थात ‘मोजो’ (MoJo) इस समय पब्लिशर्स और ब्रॉडकास्टर्स को काफी लुभा रहा है। ये तकनीक का ही कमाल है कि स्मार्टफोन से अब अच्छी क्वालिटी का विडियो फुटेज भी आसानी से बनाया जा सकता है और स्मार्टफोन का उपयोग कंटेंट तैयार करने के लिए भी किया जा रहा है।’

मोजो पर टीवी स्‍टार भी

प्रोफेशनल ब्रॉडकास्‍ट कैमरे के मुकाबले सस्ते होने और लाने-ले जाने में आसान होने के कारण ब्रॉडकास्टर्स और पब्लिशर्स ने भी कंटेंट तैयार करने के लिए स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ टीवी पत्रकार बरखा दत्त ने जनवरी में ‘एनडीटीवी’ (NDTV) को अलविदा कह दिया था और उसके कुछ समय बाद ही वे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की कवरेज के लिए राघव बहल के ‘क्विंटिलियन मीडिया’ (Quintillion Media) से जुड़ गई थीं।

‘द क्विंट’ (The Quint) के अपने पहले प्रोमो में बरखा दत्‍त ने कहा भी था, ‘अपने सेलफोन और सेल्फी स्टिक के साथ मैं पूरे प्रदेश में जाऊंगी।’ यही नहीं, रोड शो के दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि अपने स्‍मार्टफोन की सहायता से वह बड़े नेताओं , उनसे जुडी अनसुनी कहानियों और बातचीत को लोगों के सामने रखेंगीं।

इसके कुछ दिनों बाद ही बरखा दत्त ने अपने स्मार्टफोन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की नेता अपर्णा यादव का इंटरव्‍यू भी लिया। इसके अलावा उन्‍होंने टेलिविजन न्‍यूज की तरह विभिन्‍न पार्टियों के ‘वॉर रूम’ (war room) की रिपोर्टिंग भी की थी।

एक तरफ बरखा दत्त उत्तर प्रदेश में मोबाइल फर्स्ट प्लेटफार्म के लिए मोबाइल फोन से शूटिंग करने में व्यस्त थीं, उनका पुराना चैनल एनडीटीवी भी मोबाइल फोन पर चुनाव से जुड़ी फुटेज ब्रॉडकास्‍ट करने में पीछे नहीं था।

मोजो का भविष्य

मोजो का भविष्य काफी बेहतर नजर आ रहा है। पिछले साल ‘हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स’ (Hindustan Times) जॉइन करने वाले यूसुफ उमर ने अखबार के लिए 750 मोबाइल जर्नलिस्‍ट की टीम तैयार की थी। इस बारे में उनका कहना था, ‘9/11’ की घटना के बाद से मोबाइल फोन प्राइमरी कंटेंट क्रिए‍शन टूल बना हुआ है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

12 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

12 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

12 hours ago