होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश के सबसे बड़े मीडिया समूह ने किया एक्सपेंशन, अब शुरू की यूनिवर्सिटी

देश के सबसे बड़े मीडिया समूह ने किया एक्सपेंशन, अब शुरू की यूनिवर्सिटी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टाइम्स ग्रुप के नेतृत्व वाली कंपनी बेनेट एंड कोलमैन कंपनी लिमिटेड ने और मील का पत्थर छू लिया है। जर्नलिज्म के साथ-साथ एजुकेशन फील्ड में भी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) ने खास काम किया है। इसी कड़ी में  ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टाइम्स ग्रुप के नेतृत्व वाली कंपनी बेनेट एंड कोलमैन कंपनी लिमिटेड ने और मील का पत्थर छू लिया है। जर्नलिज्म के साथ-साथ एजुकेशन फील्ड में भी बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) ने खास काम किया है। इसी कड़ी में  ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में प्राइवेट बेनेट यूनिवर्सिटी की शुरुआत की है। बीटेक और एमबीए कोर्सेज के साथ टाइम्स ग्रुप की बेनेट यूनिवर्सिटी तैयार है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने रविवार को राज्य सरकार की ओर से जारी यूनिवर्सिटी के गजट नोटिफिकेशन को मंजूरी दी थी।

ग्रेटर नोएडा में 68 एकड़ में फैली इस यूनिवर्सिटी में सोमवार से एकैडमिक सेशन शुरू हो गया है और मंगलवार से कैंपस में बीटेक और एमबीए कोर्सेज के लिए क्लासेज भी शुरू हो गई हैं।

बेनेट एंड कोलमैन कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने यूनिवर्सिटी के उद्घाटान में कहा कि बेनेट यूनिवर्सिटी की शुरुआत टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के लिए ‘हिस्टॉरिक माइलस्टोन’ है।

उन्होंने कहा कि मस्तिष्क के दरवाजे खोलने के लिए शिक्षा नि:संदेह सबसे अच्छा तरीका है। उन्होंने नेल्सन मंडेला के इस वाक्य का हवाला दिया कि ‘शिक्षा वह सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने में कर सकते हैं।’

जैन ने कहा कि ग्रुप का 175 साल से भी ज्यादा का शानदार इतिहास है।  उन्होंने कहा कि बेनेट यूनिवर्सिटी को विश्वस्तरीय शिक्षा संस्थान बनाने का मकसद है। इसी को ध्यान में रखते हुए कैंपस का डिजाइन सिंगापुर की आरएसपी ऑर्किटेक्ट्स ने तैयार किया है ताकि यहां वर्ल्ड क्लास फैसिलिटीज दी जा सकें। इसके अलावा बाबसन कॉलेज जार्जिया टेक जैसे ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस और ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म edx के साथ पार्टनरशिप की गई है।

जैन ने कहा, ‘हमारी योजना इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, जर्नलिज्म, लॉ, डिजाइन, साइंसेज और लिबरल आर्ट्स सहित विभिन्न विषयों में अंडर-ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट और डॉक्टोरल लेवल कोर्सेज ऑफर करने की है।’

हॉस्टल फैसिलिटी, स्पोर्ट्स फैसिलिटी और जिम जैसी सुविधाओं से लैस यह यूनिवर्सिटी इस अकैडमिक सेशन से इंजीनियरिंग की तीन स्ट्रीम्स और एमबीए कोर्स शुरू कर रही है।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. यज मेदुरी कहते हैं, यूनिवर्सिटी के अकैडमिक माहौल के ऊपर काफी ध्यान दिया गया है। रिसर्च, प्रैक्टिकल और आंत्रप्रिन्योर, तीनों ही फील्ड में स्टूडेंट्स का एक्सपीरियंस बढ़िया रहे, इसका खास ख्याल रखा गया है।

इस मौके पर बीसीसीएल की चेयरमैन इंदु जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन, सीईओ राज जैन, सीओओ श्रीजीत मिश्रा भी मौजूद थे।

पूरी तरह से एयर कंडिशंड यूनिवर्सिटी में काफी बड़ा अकैडमिक सेक्शन है, जहां क्लासरूम्स, लेक्चर रूम, लाइब्रेरी, अल्ट्रा मॉडर्न लैब्स, वर्कशॉप्स शामिल हैं। 68 एकड़ के यूनिवर्सिटी के कैंपस में 180 स्टूडेंट रूम्स हैं।

साथ ही बता दें कि एकैडमिक ब्लॉक और हॉस्टल्स में इंटरनेट और वाईफाई सुविधाएं भी हैं। दो डॉक्टर्स के साथ डिस्पेंसरी, एंबुलेंस, बैंकिंग और टेलिसर्विसेज भी उपलब्ध हैं।

बेनेट यूनिवर्सिटी में बीटेक और एमबीए कोर्सेज के साथ अभी दो स्कूल हैं - इंजीनियरिंग एंड ऐप्लाइड साइंसेज और मैनेजमेंट। जल्द ही यूनिवर्सिटी मीडिया एंड लिबरल आर्ट्स, लॉ, डिजाइन एंड पब्लिक पॉलिसी जैसे स्कूल भी शुरू करेगी।

यूनिवर्सिटी में पहले ही 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स के एडमिशन हो चुके हैं। वैसे यूनिवर्सिटी में एडमिशन इस महीने के अंत तक खुले रहेंगे।

बता दें कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) के लिए 120 सीट्स हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) के लिए सिर्फ 60 सीट्स। वहीं मेकैनिकल इंजीनियरिंग (Mech) के लिए भी 60 सीट्स हैं। बीटेक लिए 240 सीट्स हैं और एमबीए में 40 सीट्स हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

7 hours ago