होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने लाइव कार्यक्रम के बीच BBC को क्यों उठाना पड़ा ये कदम...
अपने लाइव कार्यक्रम के बीच BBC को क्यों उठाना पड़ा ये कदम...
‘बीबीसी’ (BBC) को उस समय काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब इसके न्यूज चैनल पर लाइव कार्यक्रम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘बीबीसी’(BBC) को उस समय काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब इसके न्यूज चैनल पर लाइव कार्यक्रम का प्रसारण बंद हो गया। इसके बाद चैनल को उसकी जगह रिकॉर्डेड कार्यक्रम का प्रसारण करना पड़ा। बताया जाता है कि तकनीकी समस्या के कारण ऐसा हुआ। हालांकि, बाद में इसे ठीक कर लिया गया।
‘बीबीसी’ की पीआर टीम ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट के अनुसार, ‘तकनीकी दिक्कत के कारण हमारे लाइव न्यूज चैनल को पहले से रिकॉर्डेड कार्यक्रमों को चलाना पड़ रहा है। हम तेजी से इस समस्या को दूर करने में जुटे हुए हैं। बीबीसी की न्यूज वेबसाइट सामान्य रूप से काम कर रही है।‘ हालांकि बाद में चैनल की ओर से समस्या दूर होने की बात भी कही गई।
News channels are now back on air https://t.co/VqVOUxtaq2
— BBC News Press Team (@BBCNewsPR) October 10, 2018
माना जा रहा है कि चैनल अपने शो को चलाने के लिए जिस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता है, बुधवार को उसमें कुछ समस्या के कारण यह स्थिति हुई। हालांकि, पहली नजर में देखने पर सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन गौर से देखने पर कोने में ‘रिकॉर्डेड’ का छोटा सा मैसेज दिखाया जा रहा था।
इस समस्या में फंसने पर चैनल ने एक घंटे पहले की रिपोर्ट दिखाई, लेकिन स्क्रीन पर वर्तमान समय ही दिखाई दे रहा था। माना जा रहा है कि ‘बीबीसी वर्ल्ड सर्विस’ (BBC World Service) को भी इसी तरह की समस्या हुई, लेकिन इसे बैकअप सिस्टम पर चलाया गया, जिस कारण वहां प्रसारण सामान्य रूप से होता रहा।
टैग्स