होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस वजह से केंद्र सरकार ने की बीबीसी के पत्रकार को बैन करने का दिया सुझाव

...इस वजह से केंद्र सरकार ने की बीबीसी के पत्रकार को बैन करने का दिया सुझाव

 समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोंरेशन’ (BBC) की एक रिपोर्टिंग को बहुत गलत (grossly erroneous) बताते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्राालय ने उसके रिपोर्टर को बैन करने का सुझाव दिय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोंरेशन’ (BBC) की एक रिपोर्टिंग को बहुत गलत (grossly erroneous) बताते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्राालय ने उसके रिपोर्टर को बैन करने का सुझाव दिया है।

दरअसल, BBC के रिपोर्टर जस्टिन रोवाल्ट ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है, जिसमें असम के काजीरंगा टाइगर रिजर्व (Kaziranga tiger reserve) के लिए सरकार की 'क्रूर अवैध शिकार विरोधी रणनीति' की चर्चा की गई है। जस्टिन, दक्षिण एशिया के BBC रिपोर्टर हैं।

नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) द्वारा एक ऑफिस मेमोरेंडम (Office Memorandum) भेजकर इस मामले में कड़ी आपत्ति जताई गई है। एनटीसीए ने अपने कारण बताओ नोटिस में तुरंत प्रभाव से आॅनलाइन पोर्टलों से डाॅक्यूमेंटी को हटाने को भी कहा है और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Killing For Conservation’ नाम की इस डॉक्‍यूमेंट्री में हालात को 'अंधेरे रहस्य'  नाम देते हुए इसकी पड़ताल की गई है कि किस तरह से अवैध शिकार के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है। डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि वन रक्षकों को शूट एंड किल का अधिकार दिया गया है।

डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि जितने शिकारियों ने गैंडो को नहीं मारा उससे ज्यादा लोग मारे गए हैं। पिछले साल 17 गैंडों की जान गई थी और 23 लोगों को मारा गया था।

वहीं, असम के काजीरंगा टाइगर रिजर्व के निर्देशक सत्येंद्र सिंह के मुताबिक वन रक्षकों ने साल 2015 में 23 और 2014 में 22 शिकारियों को मारा। 5 घुसपैठिए 2013 से 2016 के बीच मारे गए। सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने (BBC)  तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है।

पर्यावरण मंत्रालय का दावा है कि इस डॉक्यूमेंट्री के कारण वन्य जीवन अपराधों, खासकर अवैध शिकार को प्रोत्साहन मिलेगा। मंत्रालय द्वारा जस्टिन को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे पूछा गया है कि उनको दी गई अनुमति क्यों नहीं रद्द कर दी जानी चाहिए। वहीं BBC ने ईमेल  के जरिए दिए जवाब में कहा है कि फिल्म में यह तो दिखाया ही गया है कि किस तरह से भारत ने वन्य जीवों को बचाने के लिए सफलता पूर्वक काम किया है वहीं दूसरी ओर हमने पार्क के ठीक पास रहने वालों की जिंदगी को भी दिखाया। हमारे दर्शक चाहते हैं कि हम उन्हें पूरी तस्वीर दिखाएं।

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

9 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

9 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

9 hours ago