होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC: रेटिंग्स के आंकड़ों को इस तरह दी जाएगी धार

BARC: रेटिंग्स के आंकड़ों को इस तरह दी जाएगी धार

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया इस साल से इंटीग्रेटिड टीवी और आउट ऑफ होम (OOH) टीवी व्युअऱशिप सर्विस शुरू करेगी। इसके लिए बार्क इंडिया मीडिया वर्कस्टेशन (BMW) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा।

बार्क ने वर्ष 2018 में तीन मेट्रो सिटी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में ओओएच टीवी व्युअरशिप मीजरमेंट का काम शुरू किया था और अब इसने 120 से ज्यादा शहरों और कस्बों में इसका विस्तार किया है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब मार्च 2019 की अपनी तय सीमा के भीतर बार्क इंडिया ने अपने पैनलों का विस्तार मीटर वाले 40,000 घरों में कर लिया है।

अपनी तरह की इस पहल में इन होम और ऑउट ऑफ होम टीवी व्युअरशिप मिलाने से बार्क इंडिया के सबस्क्राइबर्स को टीवी की पूरी व्युअरशिप समझने का मौका मिलेगा। इसके अलावा दोनों माध्यमों के मिले-जुले प्रभाव को समझने में भी मदद मिलेगी।

इस सर्विस से बॉडकास्टर्स और एडवर्टाइजर्स को टीवी के इनसाइड और आउटसाइड प्रभावों के बारे में और ज्यादा सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसमें एजेसिंयों के लिए डाटा प्लानिंग मॉड्यूल में भी रहेंगे ताकि वे प्रभावी तरीके से अपना प्लान तैयार कर सकें।

अपने इस कदम के बारे में बार्क इंडिया के सीईओ पार्थो दासगुप्ता का कहना है, ‘नए-नए प्रयोग करना बार्क इंडिया के मूल में है। हमारी हमेशा से कोशिश रही है कि टीवी व्युअरशिप से जुड़े सटीक आंकड़े उपलब्ध कराए जाएं। आईपीएल और क्रिकेट वर्ल्ड कप की वजह से हमें विश्वास है कि इस कदम से पूरे बॉडकास्ट सिस्टम को काफी अच्छी वैल्यू मिलेगी।’


टैग्स बार्क इंडिया ओओएच टीवी व्युअरशिप
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

12 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

8 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

13 hours ago