होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘द टेलिग्राफ’ व ‘आनंदबाजार पत्रिका’ के ग्रुप एडिटर अवीक सरकार ने दिया इस्तीफा, ग्रुप ने बनाया अब इन्हें नया एडिटर
‘द टेलिग्राफ’ व ‘आनंदबाजार पत्रिका’ के ग्रुप एडिटर अवीक सरकार ने दिया इस्तीफा, ग्रुप ने बनाया अब इन्हें नया एडिटर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘द टेलिग्राफ’ और ‘आनंदबाजार पत्रिका’ के ग्रुप एडिटर अवीक सरकार ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे फिलहाल ग्रुप के चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे। गौरतलब है कि अवीक सरकार अपने मीडिया के सभी संस्करणों पर काफी बारीकी से नजर रखते है। वहीं यह भी खबर है कि अब यह जिम्मेदारी उनके भाई अ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘द टेलिग्राफ’ और ‘आनंदबाजार पत्रिका’ के ग्रुप एडिटर अवीक सरकार ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे फिलहाल ग्रुप के चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे। गौरतलब है कि अवीक सरकार अपने मीडिया के सभी संस्करणों पर काफी बारीकी से नजर रखते है। वहीं यह भी खबर है कि अब यह जिम्मेदारी उनके भाई अरूप सरकार ने संभाल ली हैं और वे यहां के ग्रुप एडिटर होंगे। अरूप सरकार लंबे समय से ग्रुप के चीफ एडिटर (बंगाली मैगजीनों के) थे। वहीं दूसरी तरफ, अनिर्बन भट्टाचार्य को 'आनंदबाजार पत्रिका' का नया एडिटर नियुक्त किया गया है, जबकि राजगोपालन को ‘द टेलिग्राफ’ का नया एडिटर बनाया गया है। कोलकाता स्थित एबीपी ग्रुप भारत के सबसे पुराना मीडिया घरानों में से एक है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स