होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TOI की दो महिला पत्रकार से छेड़छाड़, ऑटो ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
TOI की दो महिला पत्रकार से छेड़छाड़, ऑटो ड्राइवर हुआ गिरफ्तार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली के करोलबाग में अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की दो महिला पत्रकारों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) परमादित्य
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली के करोलबाग में अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की दो महिला पत्रकारों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ के मामले में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) परमादित्य के मुताबिक 6 अगस्त यानी बीते शनिवार को करोलबाग थाना में एक शिकायत मिलने के बाद उत्तर-पूर्व दिल्ली के नंद नगरी इलाके से ऑटोचालक विष्णु दत्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में काम करने वाली दो महिला पत्रकारों के साथ 5 अगस्त को दत्त ने छेड़छाड़ की थी, उसने महिलाओं को गाली दी और जब दोनों ने शोर मचाना शुरू किया तो रास्ता बदलने कोशिश की, जिसके बाद महिला पत्रकारों ने चिल्लाना शुरू किया।
लड़कियों की आवाज सुनने के बाद नजदीक से गुजरने वाले कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद दत्त ने उन्हें करोलबाग में हनुमान मूर्ति के नजदीक छोड़ दिया और फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स