होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकार पर हमले के मामले में पुलिस को लगी फटकार...
महिला पत्रकार पर हमले के मामले में पुलिस को लगी फटकार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। महिला पत्रकार पर हमले के तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई के दौरान केरल की एक अदालत ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। महिला पत्रकार पर हमला 25 दिसंबर को उस समय हुआ था जब वह अपनी मित्र और भाई के साथ कही
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
महिला पत्रकार पर हमले के तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई के दौरान केरल की एक अदालत ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। महिला पत्रकार पर हमला 25 दिसंबर को उस समय हुआ था जब वह अपनी मित्र और भाई के साथ कहीं जा रही थी। हमले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बजाय थाने से ही जमानत दे दी थी।
अभियोजन पक्ष (prosecution) का कहना था कि एसएचओ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच जारी है। सुनवाई के दौरान मंजेरी की जिला एवं सत्र अदालत का कहना था कि पुलिस द्वारा इस मामले की जांच में शुरू से लापरवाही बरती जा रही है। बचाव पक्ष के यह कहने पर कि उस एरिया में हाथी का खतरा था और आरोपियों ने मीडियाकर्मी को इस बात से आगाह किया था, कोर्ट ने कहा कि फिर कानून को हाथ में लेने की जरूरत ही क्या था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स