होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कवरेज कर लौट रहे पत्रकारों पर हमला, न्यूज न चलाने की मिली धमकी
कवरेज कर लौट रहे पत्रकारों पर हमला, न्यूज न चलाने की मिली धमकी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। झारखंड के नक्सली प्रभावित जिला गुमला में कवरेज कर लौट रहे टीवी चैनलों के दो पत्रकारों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हमले के दौरान पत्रकारों का मोबाइल फोन और कैमरा भी छीनकर तोड़ दिया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
झारखंड के नक्सली प्रभावित जिला गुमला में कवरेज कर लौट रहे टीवी चैनलों के दो पत्रकारों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं हमले के दौरान पत्रकारों का मोबाइल फोन और कैमरा भी छीनकर तोड़ दिया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
बता दें कि दोनों पत्रकार कतरी जलाशय योजना के नहर निर्माण में कम मजदूरी के भुगतान की शिकायत पर मजदूर नेता के साथ न्यूज कवरेज करने गए थे। न्यूज कवरेज करके लौटने के क्रम में टोटो के समीप कुछ लोगों ने न्यूज नहीं चलाने की धमकी देते हुए मारपीट की।
इस मामले में नरेश जायसवाल ने गुमला थाना में टोटो निवासी मोहम्म्द बबुवा और एकरामुल हक के खिलाफ नामजद सहित अन्य चार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बबुवा और मैनेजर दुर्गा प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स