होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खबर लिखने पर पत्रकार और उसकी पत्नी की हॉकी से की खूब पिटाई

खबर लिखने पर पत्रकार और उसकी पत्नी की हॉकी से की खूब पिटाई

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार के सिवान में एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात लोगों ने एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया। दरअसल एक साल में यह दूसरा मामला है, जब सिवान में इस तरह की घटना सामने आई है। खबरों की माने तो, हाल ही में अब एक पत्रकार की हत्य

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बिहार के सिवान में एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात लोगों ने एक पत्रकार को अपना निशाना बनाया। दरअसल एक साल में यह दूसरा मामला है, जब सिवान में इस तरह की घटना सामने आई है। खबरों की माने तो, हाल ही में अब एक पत्रकार की हत्या की कोशिश गई। इससे पहले हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई थी।

ताजा मामले में भी एक राजनीतिक दल के दबंगों की संलिप्तता के आरोप लगे हैं। मामला नबीगंज ओपी क्षेत्र के पड़ौली साह टोला गांव का है, जहां पत्रकार धनेश सिंह और उनकी पत्नी पर हमले की कोशिश की गई।

खबरों की मानें तो, आरजेडी नेता और प्रखंड प्रमुख बबीता देवी और उनके पति बच्चा सिंह दल-बल के साथ पत्रकार धनेश सिंह के घर पर आ धमके। उन्होंने धनेश पर हमला बोल दिया। आरोप है कि प्रखंड प्रमुख के पुत्र मनु सिंह ने धनेश के सिर पर देसी पिस्टल सटा दिया। इसके बाद प्रखंड प्रमुख के पति ने हॉकी स्टिक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना में घायल होकर धनेश जमीन पर गिर गए। पति को बचाने आई पत्रकार की पत्नी आशा देवी के साथ भी मारपीट की गई। बबीता देवी के पुत्र ने आशा देवी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के दौरान आशा के साथ बदसलूकी की गई। बताया जा रहा है कि जाते-जाते अपराधियों ने 10 हजार रुपए रंगदारी भी मांगी।

पत्रकार और उनकी पत्नी की जोर-जोर से चिल्लाने लगे, जिसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले। घायलों का इलाज नबीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना को लेकर पत्रकार धनेश सिंह के बयान पर थाना में बबीता देवी समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।

धनेश के मुताबिक, घटना की वजह खबर को लेकर उपजा विवाद है।

गौरतलब है कि 42 साल के पत्रकार राजदेव रंजन की 13 मई 2016 को सिवान रेलवे स्टेशन के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान के सिवान ब्यूरो चीफ राजीव रंजन के सिर और गले में लगी गोलियों के कारण उनकी मौत हो गई थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

12 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

12 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

12 hours ago