होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अदालत परिसर में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
अदालत परिसर में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात लोगों ने एक प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बताया जा रहा कि अज्ञात लोगों ने पत्रकार पर हमला उस समय किया, जब वह एक मुकदमे की पैरवी करने अदालत परिसर में पहुंचा था। अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से पत्रकार पर जानलेवा हमला, लेकिन घायल पत्रकार ने किसी तरह एक वकील के चैम्बर में घुसकर अपनी जान बचाई।
हालांकि इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्रकार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना से जिले के पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के संवादाता चन्दन जायसवाल कानपुर के कचहरी में अपने परिवार के एक मुकदमे की पैरवी करने आए थे, कि तभी पहले से घात लगाकर बैठे सात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया, जिससे चन्दन जायसवाल घायल हो गए। वकीलों के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्रकार को जिला अस्पताल पहुंचाया।
कानपुर प्रेस क्लब समेत अन्य पत्रकार संगठनों ने पत्रकार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
वहीं पुलिस प्रशासन ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स