होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला
रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर जानलेवा हमला
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कुछ लोगों ने उस समय एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया, जब वह एक दुर्घटना का विडियो बना रहा था। खबरों के मुताबिक, सभी हमलावर नशे में धुत थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कुछ लोगों ने उस समय एक पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया, जब वह एक दुर्घटना का विडियो बना रहा था। खबरों के मुताबिक, सभी हमलावर नशे में धुत थे और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
दरअसल, शहर के दरिमा रोड पर एक पिकअप वाहन पलटने की सूचना मिलने पर मीडियाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पीड़ित पत्रकार सुशील कुमार भी वहां मौजूद था और जब वह दुर्घटनास्थल का विडियो बना रहा था, कि तभी नशे में धुत कुछ लोग वहां आ पहुंचे और सुशील को विडियो बनाते देख भड़क गए और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इस दौरान बौखलाए आरोपियों ने पत्रकार पर लाठियों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने इसके बाद लात-घूंसे बरसाते हुए उस पर धारदार हथियार से भी हमला बोल दिया। मीडियाकर्मी को पिटते देख मौके पर मौजूद अन्य लोग उसे बचाने आए लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। पिटाई की वजह से सुशील बेहोश हो गया, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। घायल पत्रकार को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने बताया कि सुशील के सिर सहित शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं हैं। धारदार हथियार से किए गए वार के कारण कई गहरे घाव भी हुए हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों पर नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स