होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया वैन पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से कैमरामैन की मौत
मीडिया वैन पर अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से कैमरामैन की मौत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारों पर हमले और धमकी की खबरें लगातार आती रहती हैं। बावजूद इसके पत्रकार असुरक्षा के बीच भी अपना काम करते रहते हैं। इस बार हमले की खबर पाकिस्तान के कराची से आई है, जहां रविवार को एक न्यूज चैनल के कैमरामैन की गोलीमार कर हत्या कर दी गई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकारों पर हमले और धमकी की खबरें लगातार आती रहती हैं। बावजूद इसके पत्रकार असुरक्षा के बीच भी अपना काम करते रहते हैं। इस बार हमले की खबर पाकिस्तान के कराची से आई है, जहां रविवार को एक न्यूज चैनल के कैमरामैन की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमला समां चैनल के डीएसएनजी वैन पर हुआ, जिसमें सहायक कैमरामैन तैमूर के सिर में गोली लग गई, और इस वजह से उनकी मौत हो गई।
समां चैनल की डीएसएनजी वैन कराची के उत्तर नाजिमाबाद इलाके में पुलिस की एक वैन पर हुए हमले को कवर करने के लिए गई थी। उस दौरान बाइक सवार बंदूकधारियों ने इसे निशाना बनाया और इसपर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं।
पुलिस ने कहा कि केडीए गोल चक्कर के पास वैन पर हमला हुआ और सहायक कैमरामैन तैमूर को सिर में गोली लगी। अतिरिक्त पुलिस सर्जन रोहिना हसन ने मीडिया को बताया कि उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स