होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के लिए अच्छी खबर, रिटायरमेंट के बाद अब मिलेगी पेंशन...
पत्रकारों के लिए अच्छी खबर, रिटायरमेंट के बाद अब मिलेगी पेंशन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारों के लिए से एक अच्छी खबर आई है। दरअसल देश की एक राज्य सरकार ने मंगलवार को राज्य के बजट में पत्रकारों को कई तरह के तोहफे दिए हैं, जिनमें अगले वित्त वर्ष से उन्हें पेंशन दिए जाने का प्रावधान भी शामिल है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकारों के लिए से एक अच्छी खबर आई है। दरअसल देश की एक राज्य सरकार ने मंगलवार को राज्य के बजट में पत्रकारों को कई तरह के तोहफे दिए हैं, जिनमें अगले वित्त वर्ष से उन्हें पेंशन दिए जाने का प्रावधान भी शामिल है।
वित्त वर्ष 2017-18 का बजट पेश करते हुए असम के वित्त मंत्री हिमांता बिस्वा शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता के लिए अपना जीवन दे देने वाले कई वरिष्ठ पत्रकारों को रिटायरमेंट के बाद वित्तीय मदद की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, आपको यह जानकर खुशी होगी कि साहित्यकार, कलाकार और खिलाड़ी पेंशन की तर्ज पर 2017-18 से पत्रकारों को भी पेंशन दी जाएगी।’
शर्मा ने कहा कि सरकार का ‘पत्रकार परिवार लाभ कोष’ बनाने का भी प्रस्ताव है ताकि पत्रकारों के शोक संतप्त परिवारों को उचित वित्तीय सहायता मुहैया करायी जा सके।
इसके अलावा सरकार ने 50,000 रुपए की मीडिया फेलोशिप की भी घोषणा की है, जो चुनिंदा पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाएगी। वित्त वर्ष 2017-18 में ऐसी 20 फेलोशिप दी जाएंगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स