होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ने अपना परिचालन किया बंद, खतरें में 4000 कर्मचारियों की नौकरी
अब बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ने अपना परिचालन किया बंद, खतरें में 4000 कर्मचारियों की नौकरी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। गेटइट समूह की कंपनी आस्कमी (askme) ने फिलहाल अपना संपूर्ण परिचालन बंद कर दिया है, जिसके चलते अब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बता दे कि कंपनी की बेवसाइट (www.askmebazaar.com) अभी भी चालू है लेकिन कंपनी कोई नया ऑर्डर नहीं ले रही है। साथ यह भी खबर है कि आस्कमी अपनासंपूर्ण परिचालन 1 सितंबर को पूरी तरह से बंद कर देगी।
इसके संदर्भ में कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक ई-मेल भी लिखा है, जिसमें उसने कहा कि ‘24 अगस्त से किसी भी कर्मचारी को उनके कार्यालयों में रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है। वे सभी अपने घर से काम कर सकते हैं।’
इसी तरह के एक अन्य ई-मेल में कहा गया कि ‘आस्कमी ग्रुप के साथ जुड़े सभी डिलीवरी ब्वॉय का 31 अगस्त आखिरी दिन होगा।’
माइनॉरिटी शेयरहोल्डर के साथ लंबी लड़ाई के बाद पिछले महीने मलेशिया के धनी व्यक्ति आनंद कृष्णन के नेतृत्व वाली कंपनी एस्ट्रो होल्डिंग कंपनी की आस्कमी ग्रुप पर कुल 97 फीसदी हिस्सेदारी थी। पिछले महीने कंपनी ने अपना अंतिम 150 करोड़ रुपए का निवेश किया था।
आस्कमी डॉट कॉम ने एस्ट्रो होल्डिंग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आस्कमी डॉट कॉम का कहना है कि सैलरी और वेंडर का बकाया ना चुकाने के लिए एस्ट्रो बहाने बना रहा है। ऐस्ट्रो की माइनॉरिटी शेयर होल्डरों को बदनाम करने की साजिश है।
आस्कमी डॉट कॉम ने कंपनी का फॉरेंसिक ऑडिट केपीएमजी या डेलॉयट जैसी न्यूट्रल एजेंसी से कराए जाने की मांग की है। साथ ही ऑडिट कमिटी की मीटिंग का ब्यौरा सार्वजनिक करने की भी मांग की है। आस्कमी डॉट कॉम के मुताबिक एस्ट्रो ने ही ऑडिट कमिटी के मेंबर चुनें और 2 नॉमिनी के अलावा सीएफओ की नियुक्ति एस्ट्रो ने ही की है।
आस्कमी डॉट कॉम ने एस्ट्रो के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। खबर ये भी है कि आस्कमी डॉट कॉम के वेंडरों ने कंपनी और इसके पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता के खिलाफ केस किया है। वेंडरों का दावा है कि उन्हें 6 महीने से पैसा नहीं मिला है।
हाल ही में आस्कमी डॉट कॉम ने कॉर्पोरेट मंत्रालय और कंपनी रजिस्ट्रार को एक चिट्ठी लिखी है। इसके माध्यम से कंपनी ने मंत्रालय और कंपनी रजिस्ट्रार के यहां यह अर्जी दी है कि यह सुनिश्चित किया जाए की एस्ट्रो होल्डिंग को भारत से अपने दायित्व पूरे किए बिना न जाने दिया जाए।
वहीं अब इस मामले में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी कूद गए हैं। उन्होंने सरकार को चिट्ठी लिखकर आस्कमी डॉट कॉम को बंद होने से बचाने की मांग की है। उन्होंने कॉरपोरेट मामलों के सचिव को चिट्ठी लिखकर कहा है कि आस्कमी डॉट कॉम मामले में सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि आस्कमी डॉट कॉम के बंद होने के बाद 4000 लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है। इतना ही नहीं उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि सरकार आस्कमी डॉट कॉम की ऐस्ट्रो की 98.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने में भी मदद करे। उन्होंने कहा है कि मलेशिया की कंपनी ऐस्ट्रो होल्डिंग दागी कंपनी है जो एयरसेल-मैक्सिस जैसे घोटालों में शामिल रही है।
वहीं हाल ही में आस्कमी डॉट कॉम से 650 कर्मचारियों से ज्यादा ने इस्तीफा दिया है। इनका सालाना सैलरी पैकेज 2.5 से 6 लाख रुपए तक था।
आस्कमी डॉट कॉम की शुरुआत 2010 में एक क्लासीफाइड पोर्टल के तौर पर हुई थी। इसके बाद 2012 में कंपनी अपना शॉपिंग पोर्टल आस्कमी बाजार (askmebazaar) 2012 में शुरू किया। यह मुख्य तौर पर छोटे और मझौले व्यवसाइयों पर केंद्रित था। 2013 में में आस्कमी को गेटिट ने अधिग्रहित कर लिया था।
@ThaneCityPolice We have not received 2 month salary from company ( Askme ) Need help pls pic.twitter.com/xdILY11DjW
— Ankit Chokhani (@ankitchokhani08) August 29, 2016
यह पोर्टल कुल 70 शहरों के 12000 व्यापारियों से जुड़ा है। कंपनी ने अगले दिन डिलिवरी करने के दावे के साथ हायपरलोकल बाजार में प्रवेश किया। साथ ही AskMePay’s और AskMeFin जैसी कंपनियों के माध्यम से फाइनेंनशियल टेक्नोलॉजी स्पेस में एंट्री की। कंपनी ने अगस्त 2015 में ऑनलाइन फर्नीचर मार्केटप्लेस मेवेलकार्ट में 2 करोड़ डॉलर का निवेश किया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स