होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / असित नाथ तिवारी की नई पारी, इस चैनल में बने आउटपुट हेड

असित नाथ तिवारी की नई पारी, इस चैनल में बने आउटपुट हेड

के न्यूज (K News) में एग्जिक्यूटिव एडिटर रहे असित नाथ तिवारी ने समाचार प्लस...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

जौवाद हसन ।।

के  न्यूज (K News) में एग्जिक्यूटिव एडिटर रहे असित नाथ तिवारी ने समाचार प्लस के आउटपुट हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। असित नाथ ने 90 के दशक में जब बिहार में रणवीर सेना और सीपीआई एमएल के झंडों तले वर्ग संघर्ष चरम पर था तब दैनिक जागरण अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। मूल रूप से बिहार के प. चंपारण जिले के रहने वाले असित नाथ दिल्ली में भोजपुरी भाषा पर आधारित महुआ चैनल की फाउंडर टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बिहार के मौर्य चैनल की भी अहम जिम्मेदारी संभाली। मौर्य में असित के शो 'हमसब को बिहार' में काफी टीआरपी मिली।

असित नाथ की जनसरोकारी पत्रकारिता से प्रभावित होकर मशहूर फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने उन्हें 'रीजनल मीडिया का रवीश कुमार' कहा है। झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में काम कमा चुके असितनाथ ने अपनी पत्रकारिता के दौरान माओवाद और नक्सलवाद को अलग-अलग तरीके से परिभाषित किया। सत्ता और भ्रष्ट नौकरशाही के हमेशा असित नाथ की पत्रकारिता के निशाने पर रहे। 

असित पर 2014 में जब किसी एक पार्टी के पक्ष में खबर चलाने का दबाव बना तो एक बड़े चैनल की नौकरी छोड़ दी। कानपुर से चलने वाले के न्यूज के नेतृत्व करते हुए असित नाथ ने चैनल को यूपी-उत्तराखंड के प्रमुख चैनलों में शामिल करने के लिए काफी मेहनत की। 

बिहार में बीए तक पढ़ाई करने वाले असित नाथ तिवारी ने पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली में की। असित नाथ की पहचान ब्लॉगर और कवि की भी रही है। उन्होंने देश के कई मशहूर कवियों के साथ कविता पाठ किया है।

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

2 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

6 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

6 hours ago

बड़ी खबरें