होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Asia TV’ में कौशिक इजारदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘Asia TV’ में कौशिक इजारदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
एशिया टीवी’ (Asia TV) ने कौशिक इजारदार को अपना चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘एशिया टीवी’ (Asia TV) ने कौशिक इजारदार को अपना चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। उन्हें एशिया टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के अलावा ‘Superstar TV’ और ‘ITN’ के बिजिनेस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का काम सौंपा गया है।
इजारदार को टेलिविजन, डिजिटल, मीडिया और ऐंटरटेनमेंट के अलावा फार्मास्यूटिकल सेक्टर में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘एशिया टीवी’ से पूर्व इजारदार ‘Viacom18 Media’, ‘Zee Tv’, ‘INX Media’, और ‘Fulford India Limited’समेत कई कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।
कौशिक की नियुक्ति के बारे में ‘एशिया टेलिविजन इंडिया’ के सीईओ और ‘यूनाइटेड किंगडम एशियन बिजनेस काउंसिल’के चेयरमैन ‘Taha Coburn Kutay’ ने कहा, ‘कौशिक के जुड़ने से हमारी टीम को मजबूती मिली है। हमें आगे बढ़ने में उनके विशाल अनुभव का काफी लाभ मिलेगा।’
अपनी नई भूमिका के बारे में कौशिक ने कहा, ‘इतने प्रतिष्ठित संगठन का हिस्सा बनने पर मैं वाकई में बहुत खुश हूं। मैं इसे और आगे बढ़ाने में पूरा योगदान दूंगा।’
मार्केटिंग में एमबीए कौशिक ने फिलॉसफी में डॉक्टरेट (PhD) की डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने आईआईएम कोलकाता से सीनियर स्ट्रेजिक मैनेजमेंट (senior strategic management) का कोर्स भी किया है।
टैग्स