होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुलिस हिरासत में पहुंचे प्रधानमंत्री के बेेटे की झूठी खबर फैलाने वाली न्यूज वेबसाइट के 3 पत्रकार

पुलिस हिरासत में पहुंचे प्रधानमंत्री के बेेटे की झूठी खबर फैलाने वाली न्यूज वेबसाइट के 3 पत्रकार

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।  बांग्लादेश पुलिस ने एक झूठी अफवाह फैलाने के मामले में एक न्यूज वेबसाइट के कार्यालय पर छापा मारकर तीन पत्रकारों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल ‘बांग्लामेल24 डॉट कॉम’ (www.banglamail24.c

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

बांग्लादेश पुलिस ने एक झूठी अफवाह फैलाने के मामले में एक न्यूज वेबसाइट के कार्यालय पर छापा मारकर तीन पत्रकारों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल ‘बांग्लामेल24 डॉट कॉम’ (www.banglamail24.com) ने एक विमान हादसे में प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे की मौत की अफवाह फैलाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

सरकार ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब कुछ ही दिन पहले मीडिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसने 30 से अधिक ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिए थे।

त्वरित कार्रवाई बटालियन (RAB) के कर्मियों ने कल रात बांग्लामेल24 डॉट कॉम के कार्यालय पर छापा मारा और उसके संपादक शहादत उल्ला खान, कार्यकारी संपादक मकसुदुल आलम और रिपोर्टर प्रांता पलाश को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कार्यालय से एक कम्प्यूटर भी जब्त किया।

आरएबी के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, हमने अफवाह फैलाने के आरोपों में पूछताछ के लिए तीन को हिरासत में लिया है, हमें अभी यह निर्णय लेना है कि उन्हें रिहा किया जाएगा या गिरफ्तार किया जाएगा।

इससे कुछ ही दिन पहले शेख हसीना सरकार ने आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित करने के आरोप में विपक्ष समर्थक कुछ समाचार पोर्टल समेत 32 समाचार बेवसाइटों को ब्लॉक कर दिया था। सरकार ने यहां एक कैफे में पिछले महीने हुए घातक हमले के बाद आतंकवादी हमले के टेलिविजन पर सीधे प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी। इस हमले में 22 लोग मारे गए थे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

7 hours ago