होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी पर दिखाए जा रहे पेप्सी, पतांजलि, ब्रिटानिया और पिज्जा हट के दावों की क्या है हकीकत, जानिए
टीवी पर दिखाए जा रहे पेप्सी, पतांजलि, ब्रिटानिया और पिज्जा हट के दावों की क्या है हकीकत, जानिए
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। विज्ञापनों पर नजर रखने वाली संस्था भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) ने भ्रामक विज्ञापन का प्रसारण करने के लिए हिन्दुस्तान यूनीलीवर, पेप्सिको, ब्रिटानिया, पिज्जा हट, अमेजन, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, वोल्टास, एक्सिस बैंक, एयर एशिया और फ्लिपकार्ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
विज्ञापनों पर नजर रखने वाली संस्था भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI) ने भ्रामक विज्ञापन का प्रसारण करने के लिए हिन्दुस्तान यूनीलीवर, पेप्सिको, ब्रिटानिया, पिज्जा हट, अमेजन, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, वोल्टास, एक्सिस बैंक, एयर एशिया और फ्लिपकार्ट सहित कई अन्य कंपनियों को खिंचाई की है।
ASCI ने एक बयान में कहा है कि मई महीने में उसे 155 शिकायतें मिली, जिनमें से 109 शिकायतों को सही पाया गाय है। इन शिकायतों में 10 शिकायतें योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ थीं।
ASCI ने पंतजलित आयुर्वेद के जीरा बिस्कुट, कच्ची घानी सरसों का तेल, केश कांति और दंतकांति समेत कई चीजों के खिलाफ बहुत सारी शिकायतों को सही ठहराया है।
इससे पहले मार्च और अप्रैल महीने में भी परिषद ने पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ 6 मामलों को सही पाया था। पतंजलि आयुर्वेद ASCI के सामने दंत कांति, केश कांति जैसे प्रोडक्ट अपने विज्ञापनों के दावों को सही साबित नहीं कर सके, जिसके चलते नियामक ने इन विज्ञापनों को भ्रामक माना है।
हालांकि, पतंजलि ने ASCI की तरफ से फैसले सुनाने के तरीके पर भी सवाल उठाया है और आरोप लगाया है कि इसके पीछे विपक्षी मल्टीनेशनल कंपनियों का हाथ है।
वहीं ASCI ने पेप्सिको इंडिया और ब्रिटानिया के विज्ञापनों के लिए खिंचाई की है।
पेप्सिको अपने विज्ञापन में दिखाती है- 'हर बोतल पर पेटीएम कैश पक्का'। इसे लेकर ASCI ने कंपनी को फटकार लगाई है। ASCI ने कहा है कि ग्राहक पेप्सी की बोतल इसी उम्मीद में खरीदते हैं कि उन्हें पेटीएम से कुछ कैशबैक मिलेगा। विज्ञापन में यह भी साफ नहीं है कि ऑफर कैसे मिलेगा। साथ ही, जो डिस्क्लेमर दिखाया जाता है वही भी उस भाषा में नहीं है, जिस भाषा में विज्ञापन है।
वहीं ब्रिटानिया अपने विज्ञापन में दावा करती है कि उसके बिस्कुट में 100 फीसदी गेंहू का आटा है। इसे भी ASCI ने भ्रामक बताते हुए कहा है कि इसके बिस्कुट में सिर्फ 50 से 65 फीसदी गेहूं का आटा होता है।
पिज्जा हट के विज्ञापन में दिखाया जा रहा है कि अगर आप दो पिज्जा खरीदते हैं तो कोई भी पिज्जा और कितना भी बड़ा पिज्जा सिर्फ 199 रुपए प्रति पिज्जा में पाएं। इसे भी ASCI ने भ्रामक माना है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स