होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कसौटी पर खरे नहीं उतरे इन कंपनियों के विज्ञापन, ASCI ने लगाई रोक
कसौटी पर खरे नहीं उतरे इन कंपनियों के विज्ञापन, ASCI ने लगाई रोक
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) की कंज्यूमर कंप्लेंट्स काउंसिल (CCC) को नवंबर 2016 में 152 विज्ञापनों की शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 100 को सही ठहराते हुए जांच के लिए रोका गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ASCI) की कंज्यूमर कंप्लेंट्स काउंसिल (CCC) को नवंबर 2016 में 152 विज्ञापनों की शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 100 को सही ठहराते हुए जांच के लिए रोका गया।
जिन 100 शिकायतों को सही ठहराया गया था, उनमें 43 हेल्थकेयर कैटेगेरी, 17 विज्ञापन एजुकेशन कैटेगरी के, 11 विज्ञापन पर्सनल केयर कैटेगरी के, सात फूड एंड बेवरेज कैटेगरी के, छह विज्ञापन ई-कॉमर्स कैटेगरी के और 16 विज्ञापन अन्य कैटेगरी के शामिल थे।
हेल्थकेयर कैटेगरी में ‘CCC’ ने पाया कि अधिकांश विज्ञापन गलत और भ्रामक जानकारी से भरे हुए थे और यह ASCI के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। जिन विज्ञापनों को जांच के लिए रोका गया उनमें Feel fresh mouth care, Shathayu Ayurveda, Livactin-G, Shakshii Wellness, Care Institute of Medical Sciences, Goodlife Wellness, Memory Vita Focus Factor, Amplifon, Mankind Limited’s Gas-O-Fast, Dr. Batra’s Homeopathy Family Clinic आदि शामिल थे।
एजुकेशन कैटेगरी की बात करें तो 17 एडवर्टाइजर्स ने अपने विज्ञापनों में गलत जानकारी दी है। इनमें Swadesh Classes, Orane Institute of Beauty & Wellness, Army Institute of Management, Institute of professional education and research, Buddha Institute of Technology (BIT), Panipat Institute of Engineering and Technology आदि नाम शामिल हैं।
पर्सनल केयर कैटेगरी में भी Emami Limited के Kesh King oil का दावा भी जांच में झूठा निकला। इसके अलाव अन्य कैटेगरी में भी विभिन्न ऐडवर्टाइजर्स के दावे जांच में झूठे और भ्रामक निकले। ये ASCI के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स