होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 21 साल बाद बरखा ने छोड़ा साथ, मीडिया में हो रही चर्चा....

21 साल बाद बरखा ने छोड़ा साथ, मीडिया में हो रही चर्चा....

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एनडीटीवी से खबर है कि यहां बरखा दत्त समूह से अलग हो गईं हैं। 21 साल तक अपनी सेंवाए देने के बाद उन्होंने चैनल को अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। वे फिलहाल इस समय कसंल्टिंग एडिटर के तौर पर कार्यरत थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

एनडीटीवी से खबर है कि यहां बरखा दत्त समूह से अलग हो गईं हैं। 21 साल तक अपनी सेंवाए देने के बाद उन्होंने चैनल को अपना इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। वे फिलहाल इस समय कसंल्टिंग एडिटर के तौर पर कार्यरत थीं।

 उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि-

हालांकि उनके समूह छोड़ने के बाद ट्विटर पर अब ये चर्चाएं भी शुरू हो गईं कि वे जल्द ही अपना नया वेंचर शुरू करेंगी, लेकिन किसी ने भी अभी तक यकीन से इस बात की पुष्टि नहीं की है। ADVT.- देखिए, 'जन की बात' में प्रदीप भंडारी के साथ  मेजर जनरल जीडी बख्शी (रिटायर)   बरखा 1995 में एनडीटीवी के साथ जुड़ी थीं और देखते ही देखते वे जल्द ही देश के जाने-माने पत्रकारों में शामिल हो गईं। डिबेट में उनका उग्र अंदाज और निडर रिपोर्टिंग (विशेषकर 1999 में की गई करगिल युद्ध के दौरान) ने कुछ ही वर्षों में ही उन्हें ख्याति दिला दी और वे एनडीटीवी के ‘वी द पीपुल’ (We The People) का चेहरा बन गईं। इस शो ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने ट्वीट किया, मैंने अपना आखिरी ‘वी द पीपुल’ शो किया। 16 साल के अपने सबसे लंबे समय तक चलने वाला ये टीवी शो, जिसे मैंने शुरू किया, उसने कई अवॉर्ड जीते और मुझे इस पर गर्व है।

बरखा दत्त के इस्तीफे पर एनडीटीवी ने एक बयान जारी कर, उनके इस्तीफे की वजह बताई है। आधिकारिक बयान जारी करके एनडीटीवी ने उनके लंबे समय तक चैनल के साथ कार्यकाल की तारीफ की और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बयान में कहा गया है कि अब शानदार 21 साल बिताने के बाद बरखा ने अपील की कि वे नए अवसर की तलाश करना चाहती हैं और खुद के वेंचर पर काम करना चाहती हैं-

In 1995, Barkha Dutt joined NDTV straight out of college, and now, after 21 wonderful years together, Barkha has requested that she would like to explore some new opportunities, pursue other interests and work on her own ventures.

In all her years with NDTV, she has been hugely productive and has grown with the organisation, becoming an acclaimed, award-winning journalist of repute across India and many parts of the world. We are certain that Barkha will go from strength to strength and NDTV wishes her all the very best.

रविवार शाम को जैसे ही उन्होंने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की, तुरंत ही लोगों ने उन्हें  शुभ संदेश के साथ री-ट्वीट करना शुरू कर दिया।

बरखा पद्मश्री के साथ ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं हैं। बरखा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। 1995 में, बरखा दत्त कॉलेज पूरा कर सीधे एनडीटीवी में शामिल हो गई थीं। उन्होंने 21 साल चैनल के साथ काम करके उसे शिखर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। बरखा ने हाल ही में अमेरिका के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के साथ स्तंभकार के तौर पर एक करार भी किया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

3 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

4 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

5 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

5 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 hours ago