होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरविंद केजरीवाल ने NEWS24 की अनुराधा प्रसाद पर लगाए ये आरोप...
अरविंद केजरीवाल ने NEWS24 की अनुराधा प्रसाद पर लगाए ये आरोप...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर न्यूज चैनलों ने अब अपने-अपने ओपिनियन पोल दिखाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन इस बीच एक न्यूज चैनल पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी व्यक्त की और चैनल व उसकी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर न्यूज चैनलों ने अब अपने-अपने ओपिनियन पोल दिखाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन इस बीच एक न्यूज चैनल पर दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाराजगी व्यक्त की और चैनल व उसकी चेयरपर्सन पर हमला बोल दिया है।
दरअसल, यह चैनल है ‘न्यूज24’, जिसने अपने ओपिनियन पोल में अकाली को 50-55 सीटें, कांग्रेस को 45-50 सीटें, आम आदमी पार्टी को 14-19 सीटें और अन्य को 4-7 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है।
हालांकि इस मीडिया सर्वे में पंजाब में आम आदमी पार्टी को हारता देख केजरीवाल ने मीडिया पर दोषारोपण करना शुरू कर दिया है। उन्होंने पत्रकारों पर आरोप लगाते हुए पेड/फेक न्यूज की बात कही।
रविवार रात केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘क्या ये सर्वे बिना पैसे खाए हो सकता है? ये तो बेशर्मी की हद है। अनुराधा प्रसाद जी, कितने पैसे मिले आपको, देश जानना चाहता है?,
क्या ये सर्वे बिना पैसे खाए हो सकता है? ये तो बेशर्मी की हद है। अनुराधा प्रसाद जी, कितने पैसे मिले आपको, देश जानना चाहता है?(1/2) pic.twitter.com/zYWJeD6T9J
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2017
वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘पत्रकार की खाल में कुछ दलाल घूम रहे हैं। समय आ गया है अब इनका नाम लेकर जनता में इनकी पोल खोलने का।’ वहीं ओपिनियन पोल देखकर पूर्व पत्रकार आशुतोष इस कदर भड़क गए कि उन्होंने तो मीडिया से ओपिनियन पोल गलत होने पर माफी मांगने की मांग तक कर डाली।राजनीति करनी है, खुल कर सामने आओ। पहले कांग्रिस की दलाली करते थे, अब मोदी की? ऐसे लोगों ने पत्रकारिता को गंदा किया https://t.co/N5Bj2Xf5hB
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 12, 2016
It should be investigated who are these agencies and how they do opinion poll. Few of them should be prosecuted for forgery and fraud. — ashutosh (@ashutosh83B) January 29, 2017
हालांकि इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने पूरे मीडिया को दलाल कहते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और पूरे मीडिया के भ्रष्टाचार में शामिल होने की बहस छेड़ दी, जिसके बाद केजरीवाल कई पत्रकारों के निशाने पर आ गए।अपने मालिकों के सामने सिर झुकाकर सच को झूठ और झूठ को सच लिखने और दिखाने वाले पत्रकार को क्या कहा जाये ? दलाल या पत्रकार !!
— ashutosh (@ashutosh83B) January 30, 2017
समय आ गया जब मीडिया के भ्रष्टाचार पर खुल के चर्चा हो, नाम ले ले कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति है, किसका पैसा किस चैनल में लगा है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2017
पत्रकारों में बड़ी दोस्ती है। कोई पत्रकार दलाली करे तो आप जैसे सारे उसे बचाने के किए कूद पड़ते हैं। अपने दोस्तों की दलाली नहीं दिखती? https://t.co/oYMx2YgakL — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2017
ख़ूब बोलिए और लिखिए।लोकतंत्र में किसे मनाही है?पत्रकारिता अपनी साख तो खो रही है तो साख अब आप लोगों की भी खास बची नहीं है। https://t.co/Ps4DIYhpq5
— Vinod Kapri (@vinodkapri) January 30, 2017
सहमति-असहमति हो सकती है।poll सही/ग़लत भी हो सकते हैं।पर आप ऐसे लोगों को troll करने लिए भड़काएँ?आप में और BJPTrolls में क्या फ़र्क़ रह गया है https://t.co/kR1BDkelJN — Vinod Kapri (@vinodkapri) January 30, 2017
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स