होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुभाष चंद्रा ने बताए अरविंद केजरीवाल का साथ देने वाले दो मीडिया मुगल्स के नाम...
सुभाष चंद्रा ने बताए अरविंद केजरीवाल का साथ देने वाले दो मीडिया मुगल्स के नाम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने करारा हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल को सबसे झूठा शख्स बताया है। हाल ही में पंजाब के जालंधर में ड
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने करारा हमला बोला है। उन्होंने केजरीवाल को सबसे झूठा शख्स बताया है।
हाल ही में पंजाब के जालंधर में डॉ. चंद्रा को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संघर्ष के दिनों में मदद करने वालों में उनका नाम भी शामिल है। मैंने हर तरह से उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा कि मैं और द टाइम्स ऑफ इंडिया की चेयरमैन श्रीमति इंदु जैन ही दो ऐसी शख्सियतें है, जो केजरीवाल के संगठन के संरक्षक ट्रस्टी (patron trustees ) थे।
Initially Arvind Kejriwal had only one trust registered with him and I along with Smt. Indu Jain were the Sanrakshak Trustees of it
— Dr. Subhash Chandra (@subhashchandra) February 1, 2017
उन्होंने कहा कि लोकराज के जिस नारे के साथ केजरीवाल चले थे, वो अब पीछे छूट गया है। साल 2006 में लोकराज, पूर्ण स्वराज आदि नारे दिए गए, इसमें हमने वित्तीय मदद भी दी थी। 6 सालों तक तक हमने अपनी ओर से इसमें मदद दी।
इस अभियान में अन्ना हजारे, डॉ. सोली सोराबजी, डॉ. सुभाष चंद्रा, आमिर खान समेत 12 बड़े नाम शामिल थे। उन्होंने कहा कि इनमें से आज एक भी आदमी इनके साथ नहीं है। सभी पुराने साथियों ने केजरीवाल का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल झूठे वादे करने वाले इंसान हैं, ऐसे शख्स से बचने की जरूरत है। हम लोगों को उस वक्त इनसे (केजरीवाल) बहुत उम्मीदें थी।
डॉ. चंद्रा ने बताया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपने साथ जोड़ने के लिए केजरीवाल ने उनसे खास तौर पर गुजारिश की थी। अरविंद ने मुझसे कहा था कि मनीष को कुछ सालों के लिए पूर्ण स्वराज अभियान में जोड़ने में उनकी मदद करें। उन्होंने बताया कि साल 2002 से मनीष सिसोदिया जी न्यूज में पत्रकार रहे, लेकिन साल 2013 में जाकर मनीष ने अपना फुल एंड फाइनल सेटलमेंट किया। चूंकि मनीष अपने राजनीतिक करियर को लेकर अनिश्चित थे, इसलिए उनका मानना था कि यदि वे कामयाब नहीं हुए तो वापस (जी न्यूज) नौकरी करने आ जाएंगे।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स