होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब की एडिटोरियल टीम से जुड़ा ये चेहरा, एंकरिंग की भी मिली जिम्मेदारी
अरनब की एडिटोरियल टीम से जुड़ा ये चेहरा, एंकरिंग की भी मिली जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अरनब गोस्वामी के नए वेंचर ‘रिपब्लिक’ की एडिटोरियल टीम से एक और चेहरा जुड़ गय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बता दें कि हरिहरन इससे पहले तमिल भाषा न्यूज चैनल ‘थांथी टीवी’ में कार्यरत थे। यहां वे सीनियर एंकर व डिप्टी असाइनमेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। उन्होंने यहां कि चैनल के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज की।
एक तमिल न्यूज एंकर से अब वे अंग्रेजी न्यूज एंकर की भूमिका निभाएंगे और यह असाइनमेंट वे मुंबई से संभालेंगे।
बतौर एंकर हरिहरन ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं का आमने-सामने इंटरव्यू किया है, जिनमें पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे, श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार, श्रीलंका के विदेश मंत्री मंगला समरवीरा, पूर्व संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लै, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिंदरम्बरम, सूचना-प्रसारण मंत्री एम. वैंकेया नायडू, आदि ऐसे कई नाम उनकी सूची में शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स