होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आखिरकार अरबन गोस्वामी ने बदला अपने वेंचर का नाम...
आखिरकार अरबन गोस्वामी ने बदला अपने वेंचर का नाम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के जाने-माने न्यूज एंकर अरनब गोस्वामी आजकल अपने नए वेंचर ‘रिपब्लिक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। समाचार4मीडिया ने हाल ही में ये खबर प्रकाशित कि थी कि उनके वेंचर का नाम (रिपब्लिक) उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। लेकिन अब खबर है कि उन्ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के जाने-माने न्यूज एंकर अरनब गोस्वामी आजकल अपने नए वेंचर ‘रिपब्लिक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। समाचार4मीडिया ने हाल ही में ये खबर प्रकाशित कि थी कि उनके वेंचर का नाम (रिपब्लिक) उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। लेकिन अब खबर है कि उन्होंने अपने नए वेंचर का नाम बदलने के लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय में आवेदन दिया है। उनका नया वेंचर अब ‘रिपब्लिक’ नहीं बल्कि ‘रिपब्लिक टीवी’ के नाम से जाना जाएगा।
यहां पढ़े: REPUBLIC DAY से पहले अरनब गोस्वामी के वेंचर REPUBLIC के नाम पर संकट के बादल
दरअसल एक हफ्ते पहले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रसारण मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें उन्होंने अरनब गोस्वामी के अपने चैनल के लिए 'रिपब्लिक' शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई थी। स्वामी ने लिखा था कि अरनब चैनल के लिए रिपब्लिक शब्द का उपयोग नहीं कर सकते हैं। राज्यसभा सांसद स्वामी ने कहा था कि अगर सरकार इस मसले पर उचित कार्रवाई नहीं कर पाई, तो वे कानूनी प्रकिया के तहत मामले को कोर्ट ले जाएंगे।
हालांकि स्वामी ने ये पत्र 13 जनवरी 2017 को मंत्रालय को भेजा था, पर उन्होंने देश के 68वें रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर इस पत्र को ट्विटर पर डालते हुए रिपब्लिक शब्द के कमर्शियल प्रयोग पर आपत्ति जताई थी।
स्वामी ने प्रसारण मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा था कि, प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग की रोकथाम) एक्ट 1950 के तहत, कुछ नामों और प्रतीकों के व्यावसायिक व वाणिज्यिक प्रायोजनों के लिए इस्तेमाल पर पाबंदी है।
इस कानून के तहत रिपब्लिक शब्द का इस्तेमाल भी निषेध है। ऐसा करना सीधे तौर पर प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग की रोकथाम) अधिनियम 1950 का उल्लंघन होगा।
हालांकि इस विवाद के बाद मीडिया गलियारों में ‘इंडिया’ नाम को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि देश के कई मीडिया हाउस जैसे ‘इंडिया टीवी’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘एनडीटीवी इंडिया’, ‘इंडिया 24x7’, ‘इंडिया डॉट कॉम’ भी देश के नाम का बेधड़क प्रयोग कर रहे हैं। क्या ‘इंडिया’ शब्द के प्रयोग को लेकर भी कोर्ट जाया जा सकता है, लोग इस पर एक-दूसरे से राय-मशवरा भी कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स