होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्वामी के वेंचर ‘Republic’ से जुड़ा Times Network का ये अधिकारी...
अरनब गोस्वामी के वेंचर ‘Republic’ से जुड़ा Times Network का ये अधिकारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के पूर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अपने तीन दशक के कॅरियर में करीब 15 साल सुंदरम विभिन्न संस्थानों में सीएफओ के पद पर काम कर चुके हैं। वह फाइनेंस, कानूनी मामले और बिजनेस डेवलपमेंट का काम संभालते रहे हैं। सुंदरम ‘टाइम्स नेटवर्क’ में 2005 से 2012 तक सीएफओ पद पर काम कर चुके हैं और अब उन्होंने ‘रिपब्लिक’ में फाइनेंसियल लीडरशिप की जिम्मेदारी संभाली है।
सुदंरम की नियुक्ति के बारे में अरनब गोस्वामी का कहना है, ‘मैं सुंदरम को करीब 12 वर्षों से जानता हूं। सुंदरम के अपनी टीम में शामिल होने पर हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बिजनेस वर्ल्ड में उनकी गिनती बेस्ट सीएफओ के रूप में होती है।’
वहीं ‘रिपब्लिक’ के सीईओ विकास खनचंदानी ने कहा, ‘ब्रॉडकास्ट बिजनेस में सुदंरम को फाइनेंसियल लीडरशिप की महारत हासिल है। ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में उनकी सफल पारी और तीन दशकों के अनुभव का लाभ ‘रिपब्लिक’ को मिलेगा।’
‘रिपब्लिक’ को जॉइन करने के बारे में सुंदरम का कहना है, ‘मैं अरनब को काफी लंबे समय से जानता हूं और मेरे सामने उन्होंने टेलिविजन के नए आयाम स्थापित किए हैं। रिपब्लिक में उनके साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं उन्हें पूरी दुनिया में देश की आवाज बनते हुए देखना चाहता हूं।’
उल्लेखनीय है कि सुंदरम को विभिन्न बिजनेस जैसे consultancy (AF Ferguson & Co), FMCG (PepsiCo India), luxury consumer products & services (Bausch & Lomb India & INOX Leisure), internet (india.com) और TV news media (Times Global Broadcasting) में काम करने का काफी अनुभव है। रिपब्लिक जॉइन करने से पूर्व वह एजुकेशनम थीम पार्क ‘KidZania India’ में काम कर रहे थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स