होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नई भूमिका में अरनब गोस्वामी, मोदी सरकार ने दी ये जिम्मेदारी...
नई भूमिका में अरनब गोस्वामी, मोदी सरकार ने दी ये जिम्मेदारी...
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नई दिल्ली में नेहरू मेमोरियल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नई दिल्ली में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय (एनएमएमएल) में चार नए सदस्यों की नियुक्ति की है, जिनमें 'रिपब्लिक टीवी' (Republic TV) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी का नाम भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, सरकार द्वारा अर्थशास्त्री नितिन देसाई, प्रोफेसर उदय मिश्रा और ब्यूरोक्रेट्स रहे बीपी सिंह को कार्यमुक्त किया गया है, वहीं शैक्षणिक संस्थान से जुड़े प्रताप भानु मेहता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
सरकार ने खाली हुए इन पदों पर नव-नियुक्त सदस्यों के नाम का ऐलान कर दिया है। सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार, अरनब गोस्वामी के अतिरिक्त इन पदों पर वरिष्ठ पत्रकार व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय, पूर्व विदेश सचिव एस. जयशंकर, भाजपा सांसद व भारतीय काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धि का नाम शामिल है।
टैग्स अरनब गोस्वामी नेहरू मेमोरियल